Responsive Scrollable Menu

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

नीदरलैंड के हेग में आव्रजन एवं शरणार्थी नीतियों के खिलाफ सैकड़ों अति दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद दंगा-रोधी पुलिस ने कार्रवाई कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने शहर में प्रस्तावित मार्च पर भी रोक लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को पुलिसकर्मियों पर पटाखे और अन्य वस्तुएं फेंकनी शुरू कर दीं जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

न्याय मंत्री डेविड वान वील ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को ‘‘घृणित दृश्य’’ बताया और उनसे निपटने के लिए ‘‘बेहद सख्त’’ कार्रवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने नाजी सलामी दी, यहूदी-विरोधी नारे लगाए, पुलिस पर हमला किया और दंगा-रोधी पुलिसकर्मियों पर पटाखे फेंके। वान वील ने लिखा, ‘‘उन सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद जो हमारी लोकतांत्रिक कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए एक बार फिर खड़े हैं।’’ हेग नगर प्रशासन ने शहर के मध्य स्थित मालीवेल्ड पार्क में एकत्र प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा भड़कने के बाद मार्च पर रोक लगा दी और बाद में भीड़ को वहां से हटने का आदेश दिया।

शनिवार की यह हिंसा दक्षिणपंथी प्रदर्शन के दौरान दंगे भड़कने की घटना के एक साल बाद हुई। उस समय काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों के दौरान एक पुलिस वाहन में आग लगा दी गई थी और मध्यमार्गी ‘डी66’ पार्टी के मुख्यालय पर भी हमला किया गया था। पार्टी के नेता रॉब जेटेन अब प्रधानमंत्री हैं।

Continue reading on the app

बाधाएं तोड़ बचा रहे हैं जिंदगियां: कोल्हापुर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग बने आपात स्थिति के मददगार

बाधाएं तोड़ बचा रहे हैं जिंदगियां: कोल्हापुर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग बने आपात स्थिति के मददगार

Continue reading on the app

  Sports

4 दिन के गैप ने बिगाड़ा खेल, आखिरी दो वनडे से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल

Bumrah-Gill Likely to miss two ODI vs NZ: भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मुकाबलों के बीच केवल चार दिनों का अंतर है. इस तंग शेड्यूल के कारण शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को अंतिम दो वनडे मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है ताकि वे लाल गेंद से अभ्यास कर सकें. ऐसे में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं और कोचिंग स्टाफ को भी दो भागों में बांटा जाएगा. प्रबंधन से सलाह न लेने पर शेड्यूल पर सवाल खड़े हो रहे हैं. Sun, 20 Sep 2026 19:43:55 +0530

  Videos
See all

Aar Paar : 27 की जंग, जनता किसके संग?| 2027 Elections | CM Yogi | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T14:44:25+00:00

Ketan Murder Case Update: केतन मर्डर केस में सिया और चेतन की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश | Siya Goyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T14:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers