Responsive Scrollable Menu

सड़कों पर 12 साल में ₹16 लाख करोड़ खर्च हुए:1.5 करोड़ पेड़ भी कटे; लेकिन भारत में कार की औसत स्पीड 13 किमी/घंटा ही बढ़ी

सरकार ने पिछले 12 वर्षों में हाईवे नेटवर्क पर करीब 16 लाख करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन वाहनों की रफ्तार में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से संसद में पेश आंकड़ों और नीति आयोग की लॉजिस्टिक्स रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में नेशनल हाईवे पर कारों की औसत रफ्तार 45 किमी/घंटा थी। 2026 में यह 52 से 58 किमी/घंटा के बीच है। यानी अधिकतम 13 किमी/घंटा ही बढ़ी। ट्रकों की औसत रफ्तार तो केवल 2 किमी/घंटा ही बढ़ी है। 100 किमी की यात्रा में कार से करीब 10 मिनट ही बचते हैं। इस निर्माण के लिए 12 साल में एक करोड़ से अधिक पेड़ भी काटे गए। स्टेट हाईवे जोड़ें तो संख्या 1.5 करोड़ से ज्यादा है। आखिर क्यों नहीं बढ़ सकी रफ्तार विदेशों का मॉडल और भारत की सड़कें विदेशों में तेज रफ्तार: विकसित देशों में हाईवे पर गाड़ियां 100 किमी/घंटा से तेज चलती हैं, जबकि भारत में यह 50-60 किमी/घंटा ही है। बंद और सुरक्षित सड़कें: विदेशों में हाईवे पूरी तरह कवर्ड होते हैं, जिससे स्थानीय गाड़ियां, जानवर या पैदल लोग बीच में नहीं आ पाते। सड़क की सही बनावट: विदेशी सड़कों पर मोड़, ढलान और देखरेख इतनी सटीक होती है कि तेज रफ्तार में भी गाड़ियां सुरक्षित रहती हैं। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को मंजूरी दें:8 करोड़ रोजगार मिलेंगे; ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड-कैंसिल होगा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्य सरकारों से बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:ओडिशा के 10 जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, 4 की मौत

मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। दक्षिण भारत के 9 राज्यों में रविवार को बारिश यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का एक सिस्टम बना है। 23 सितंबर की सुबह ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने से पहले इसके ‘डीप डिप्रेशन’ में बदलने की संभावना है। इसके असर से ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। 'डीप डिप्रेशन' मौसम का एक ऐसा सिस्टम है जो कम दबाव वाले सिस्टम के मुकाबले ज्यादा तेज होता है। आमतौर पर यह चक्रवाती तूफान बनने से पहले की स्थिति है। इसी सिस्टम के कारण ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में 40 से 50 kmph रफ्तार से हवा चलेगी। इधर, यूपी में बाढ़ से करीब 12 एकड़ जमीन नदियों के कटाव में बह गई। छत्तीसगढ़ में भी शनिवार को बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इनमें 4 लोगों की मौत हाे गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 21 सितंबर 22 सितंबर देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत का कमाल, हिमांशु को सिल्वर और रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारत के निशानेबाजों का जलवा लगातार जारी है। सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय शूटर्स ने अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में दो और नए पदक डाल दिए। युवा निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने शानदार अचूक निशाना साधते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इन दोनों पदकों के साथ ही मौजूदा महामुकाबले में भारत के कुल शूटिंग पदकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। खास बात यह है कि इस व्यक्तिगत सफलता से महज कुछ ही घंटे पहले इसी तिकड़ी ने टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता था।

हिमांशु और रुद्राक्ष का दमदार प्रदर्शन
मुकाबले के दौरान दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला पेश किया। स्टेज 2 की सीरीज 7 पूरी होने के बाद हिमांशु ढिल्लों ने कुल 252.4 अंक हासिल किए और दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, चीन के लिहाओ शेंग (Lihao Sheng) ने 254.2 का शानदार स्कोर बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा, पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल ने स्टेज 2 की छठी सीरीज के अंत तक 230.9 अंक जुटाए और तीसरे स्थान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

रोमांचक मोड़ पर रहा मुकाबला
फाइनल मैच की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। शुरुआती दौर में रुद्राक्ष पाटिल ने बेहद मजबूत शुरुआत की और चीन के लिहाओ शेंग के साथ उनकी कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्होंने अपनी दूसरी सीरीज का अंत 106.0 के शानदार एग्रीगेट स्कोर के साथ किया, जबकि लिहाओ 104.9 और हिमांशु 104.8 अंकों पर थे। हालांकि, स्टेज 2 की छठी सीरीज में रुद्राक्ष का निशाना थोड़ा चूका और वह 9.7 अंक ही जुटा सके। इसी मौके का फायदा उठाते हुए हिमांशु ढिल्लों ने 10.6 का बेहतरीन शॉट लगाकर बढ़त हासिल कर ली और दूसरा स्थान अपने नाम किया।

शूटिंग रेंज में भारत का दबदबा
यह शानदार सफलता उस टीम सिल्वर मेडल के ठीक बाद मिली है, जो कुछ ही समय पहले पार्थ माने के साथ मिलकर हिमांशु और रुद्राक्ष ने 10 मीटर एयर राइफल टीम फाइनल में हासिल किया था। इससे एक दिन पहले भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने सिल्वर मेडल जीता था, जिसके तुरंत बाद इलावेनिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला था। भारतीय निशानेबाजों का यह बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है।

Mon, 21 Sep 2026 10:26:08 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Weather News Today: मूसलाधार बारिश का भयंकर अलर्ट?| N18V | Heavy Rain | IMD Alert | Monsoon Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers