म्यांमार ड्रोन अटैक केस: टूरिस्ट वीजा से घुसपैठ तक... हर कदम पर तोड़ा एक नया नियम, अब NIA कर रही पूरा हिसाब
म्यांमार में नागरिक विमान पर ड्रोन हमले की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. एनआईए ने तिहाड़ जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक और यूक्रेनी नागरिक विक्टर कामिंस्की से पूछताछ की इजाजत मिल गई है. जांच में टूरिस्ट वीजा के गलत इस्तेमाल, बिना जरूरी परमिट संवेदनशील इलाके में पहुंचने, भारत-म्यांमार सीमा पार करने, ड्रोन उपकरणों की सप्लाई और सशस्त्र समूहों को ट्रेनिंग देने जैसे मामलों की पड़ताल की जा रही है. जानिए इस पूरे मामले में किन-किन कानूनों और नियमों के उल्लंघन की जांच चल रही है.
कृष्ण जन्माष्टमी पर रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये प्यारे संदेश, कहें ‘जय श्री कृष्ण’
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घरों और मंदिरों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। कहीं बाल गोपाल के लिए सुंदर झूला सजाया जाता है, तो कहीं कान्हा को नए कपड़े पहनाकर उनका श्रृंगार किया जाता है।
भक्त रात के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार करते हैं। जैसे ही घड़ी में मध्यरात्रि होती है, मंदिरों में घंटियां बजने लगती हैं और पूरा माहौल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठता है।
जन्माष्टमी पर भेजें ये खास शुभकामनाएं
नंद के घर फिर आज, खुशियों की बरसात हो,
कान्हा की प्यारी मुरली हर दिल के पास हो,
दूर रहें हर गम और खुशियों की सौगात हो,
आप सभी को जन्माष्टमी की दिल से बधाई हो।
मोर मुकुट सिर सजे, हाथों में मुरली प्यारी,
कान्हा की छवि लगे सबसे न्यारी-न्यारी,
उनकी कृपा से खुशियों से भर जाए दुनिया सारी,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं आपको प्यारी-प्यारी।
माखन-मिश्री की मिठास जीवन में घुल जाए,
कान्हा की बांसुरी हर चिंता को भुलाए,
राधा-कृष्ण का प्रेम हर रिश्ते में मुस्काए,
जन्माष्टमी का पर्व आपके जीवन में खुशियां लाए।
नंदलाल आएं आपके द्वार, खुशियों की सौगात लाएं,
जीवन से हर दुख और चिंता दूर भगाएं,
कान्हा की कृपा से आपके सपने सच हो जाएं,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
राधा का प्रेम मिले, कान्हा का साथ मिले,
हर कदम पर जीवन में खुशियों की बात मिले,
मुश्किलों में भी श्रीकृष्ण का हाथ मिले,
आपको जन्माष्टमी पर खुशियों की सौगात मिले।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News










