Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा:ICC टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज बने, अब टॉप-2 पोजीशन पर भारतीय प्लेयर

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ताजा ICC टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है। अभिषेक ने पहले मैच में 82 रन और दूसरे मैच में 39 रन बनाए थे। ईशान किशन पहले की तरह नंबर-1 पर बने हुए हैं। अब टी-20 रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज भारतीय हैं। टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। बॉलर्स रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती टॉप-5 में भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें स्थान का फायदा हुआ है। वहीं जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह 11 स्थान के फायदे के साथ 14वें नंबर पर आ गए। अक्षर पटेल भी छह पायदान ऊपर चढ़े हैं। वे 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रॉबिन्सन 850 रेटिंग हासिल करने वाले 16वें इंग्लिश गेंदबाज टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन 23 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। उन्होंने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लिए थे। उनके 856 रेटिंग अंक हैं। वे 850 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें गेंदबाज बन गए हैं। सीरीज में 19 विकेट लेने वाले जोश टंग ने भी करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। टंग ने सीरीज में 19 विकेट लिए। वे 22 स्थान की छलांग के साथ अब 11वें स्थान पर हैं। टेस्ट में बाबर आजम 13वें स्थान पर बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 76 रन बनाने वाले बाबर आजम दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। वे अब 13वें नंबर पर हैं। सऊद शकील 16वें और शान मसूद 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने टॉप-20 में वापसी की है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में डेब्यू करने वाले रजाउल्लाह 91वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में उन्हें 120वां स्थान मिला है। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में 2 भारतीय हैं। ऋषभ पंत सातवें और शुभमन गिल नौवें स्थान पर हैं। वनडे में रेनशॉ और एलिस को फायदा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मैट रेनशॉ ने 54 स्थान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन की पारी के बाद वे 68वें नंबर पर पहुंच गए हैं। नाथन एलिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए। वे पहली बार वनडे गेंदबाजों की टॉप-20 रैंकिंग में शामिल हुए हैं। टॉप-10 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुभमन गिल 801 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली (तीसरा स्थान) और रोहित शर्मा (चौथा स्थान) टॉप-10 में शामिल अन्य भारतीय हैं। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चरणी 800+ रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज:विमेंस रैंकिंग में दीप्ति दूसरे नंबर पर पहुंचीं; शेफाली को एक स्थान का फायदा विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद ICC ने 15 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। भारतीय गेंदबाज श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। उन्होंने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। पूरी खबर जोस बटलर ने रोहित को पीछे छोड़ा:ब्रूक का 42 गेंद में शतक, इंग्लैंड की टी-20 में श्रीलंका पर लगातार 13वीं जीत इंग्लैंड ने मंगलवार को पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन से हरा दिया। यह इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में लगातार 13वीं जीत है। हैरी ब्रूक ने साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में 42 गेंद पर शतक जमाया। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। जोस बटलर ने 80 रन की पारी खेली। पूरी खबर

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया:रेनशॉ का पहला वनडे शतक, एलिस के 5 विकेट; टेलर ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने हरारे में खेले गए पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 59 रन से हरा दिया। मैट रेनशॉ के पहले वनडे शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 294 रन बनाए। जवाब में नाथन एलिस के करियर बेस्ट 5 विकेट के सामने जिम्बाब्वे की टीम 235 रन पर ऑलआउट हो गई। रेनशॉ ने जड़ा पहला वनडे शतक मैट रेनशॉ ने 88 गेंदों में अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 55 गेंदों में अर्धशतक लगाया और अगली 33 गेंदों में दूसरा अर्धशतक पूरा कर शतक तक पहुंचे। उनकी पारी में दो बड़े छक्के भी शामिल रहे, जिनमें से एक स्टेडियम की छत पर जा गिरा। रेनशॉ ने एलेक्स कैरी और ओली पीक के साथ पार्टनरशिप की। उन्होंने कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 83 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी की। जबकि पीक के साथ छठे विकेट लिए 69 गेंदों पर 75 रन की पार्टनरशिप की। पीक ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि रेनशॉ आखिरी ओवर में 104 रन बनाकर आउट हुए। एलिस ने 31 रन देकर झटके 5 विकेट 295 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। टीम ने 46 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद क्रेग एर्विन और सिकंदर रजा ने 98 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। नाथन एलिस ने अपने दूसरे स्पेल में एर्विन को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। एर्विन ने 52 रन बनाए। इसके बाद स्पेंसर जॉनसन ने रजा को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया। रजा ने 51 रन की पारी खेली। एलिस ने 8.3 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लिए। यह वनडे में उनका करियर बेस्ट प्रदर्शन है। स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट को भी दो-दो विकेट मिले। टेलर ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा जिम्बाब्वे के 40 वर्षीय ब्रेंडन टेलर ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह 22 साल और 148 दिन के साथ सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। हालांकि, बल्ले से टेलर केवल 11 रन बना सके। न्यामहुरी सबसे कम उम्र में वनडे पांच विकेट लेने वाले जिम्बाब्वे के गेंदबाज 20 साल और 239 दिन के न्यूमैन न्यामहुरी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लिए। इसके साथ ही वह वनडे में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के जिम्बाब्वे के गेंदबाज बन गए। न्यामहुरी ने मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, ओली पीक और मैट रेनशॉ को आउट किया। सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। ________________________________ मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने; 22 साल 4 महीने का हुआ करियर जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में पहला वनडे खेलने उतरे। इसके साथ ही वे सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Asain Games 2026 Day 2 Live: एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत को पहले मेडल की उम्मीद, देखें हर इवेंट का लाइव अपडेट

Asain Games Live: जापान के आइची नागोया एशियन गेम्स का आज दूसरा दिन है. पहले दिन 20वें एशियन गेम्स का भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया. प्रतियोगिता के दूसरे भारतीय एथलीट कई सारे इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें हॉकी और क्रिकेट प्रमुख है. देखें सभी इवेंट का लाइव अपडेट. Sun, 20 Sep 2026 06:16:16 +0530

  Videos
See all

UPI Charges: UPI Payment पर बड़ा अपडेट! इन जगहों पर UPI हुआ बंद? UPI Charges | Payment News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:15:00+00:00

Iran Attack on Tanker: ईरान ने होर्मुज में उड़ाया तेल टैंकर? Trend Tanker पर हमला | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers