Responsive Scrollable Menu

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बुधवार को हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली। पंजाब के नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के आकीब नबी को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। टी-20 में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वनडे में जगह दी गई है। 2 महीने बाद फिर मैदान में दिखेंगे रोहित-कोहली रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। तीसरे वनडे में रोहित ने लॉर्ड्स पर 137 रन की पारी खेली थी। विराट ने दूसरे वनडे में 65 और तीसरे में 74 रन बनाए थे। तीन मैचों में उनके नाम 144 रन रहे। रोहित की जगह को लेकर इंग्लैंड दौरे के दौरान चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा है। जुरेल बैकअप विकेटकीपर श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए जापान जाएंगे। इसलिए राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं। ध्रुव जुरेल को उनके बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। नमन धीर ने पंजाब लीग में 173 रन की पारी खेली नमन को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। 2026 में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के 10 मैचों में उन्होंने 655 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 217.61 और बेस्ट स्कोर 173 रन रहा। वे बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं। नबी को इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार जम्मू-कश्मीर के आकीब नबी का यह पहला सीनियर इंडिया कॉल-अप नहीं है। वे पहले वनडे और टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। 2025-26 रणजी सीजन में जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत में उन्होंने 60 विकेट लिए थे। वे भारत ए के लिए भी खेल चुके हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम के साथ नेट बॉलर रहे थे। हार्दिक को फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से क्रिकेट से बाहर हैं। वे अभी BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी भारत ए की ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होनी है। मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में होंगे। भारत के लिए हार्दिक का आखिरी मुकाबला मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था। मयंक यादव को भी मौका मयंक यादव को चोट से वापसी के बाद एक बार फिर टी-20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई सीरीज में वापसी की थी। पहले मैच में दो विकेट लेने के बाद तीसरे मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए थे। पहला मैच 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेलेगी। 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में दूसरा और तीसरा मैच होगा। इसके बाद 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। जापान टी-20 और एशियन गेम्स की टीम में बदलाव वेस्टइंडीज सीरीज के साथ BCCI ने जापान के खिलाफ 22 सितंबर के एकमात्र टी-20 और एशियन गेम्स के लिए भी टीम अपडेट की है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है। यह निगम का पहला सीनियर इंटरनेशनल कॉल-अप है। उन्होंने 2026 में इंडिया ए की श्रीलंका वनडे ट्राई सीरीज के 5 मैचों में 7 विकेट लिए थे। अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम। ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित ऋषभ पंत ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे। सरफराज खान उपकप्तान होंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम में सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसजा शामिल हैं। आकाश दीप का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है। ------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें सैमसन ने वैभव के लिए छोड़ी थी ओपनिंग करीब 18 महीने पहले राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की कहानी शुरू हुई थी। तब संजू टीम के कप्तान थे और 14 साल के वैभव ने उनके चोटिल होने के बाद IPL में कदम रखा था। वैभव ने तीसरे ही मैच में सेंचुरी जड़ दी। उनकी बल्लेबाजी इतनी शानदार रही कि सैमसन की वापसी के बाद भी वैभव ने ओपनिंग की और सैमसन खुद नंबर-3 पर उतर गए। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

सैमसन ने वैभव के लिए छोड़ी थी ओपनिंग:18 महीने में बदली कहानी; प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सामने IPL ऑरेंज कैप विनर

करीब 18 महीने पहले राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की कहानी शुरू हुई थी। तब संजू टीम के कप्तान थे और 14 साल के वैभव ने उनके चोटिल होने के बाद IPL में कदम रखा था। वैभव ने तीसरे ही मैच में सेंचुरी जड़ दी। उनकी बल्लेबाजी इतनी शानदार रही कि सैमसन की वापसी के बाद भी वैभव ने ओपनिंग की और सैमसन खुद नंबर-3 पर उतर गए। तब यह रिश्ता कप्तान और युवा खिलाड़ी का था। अब दोनों की कहानी टीम इंडिया की ओपनिंग स्लॉट तक पहुंच चुकी है। 15 साल के वैभव ने IPL 2026 में ऑरेंज कैप जीती, सैमसन 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। दोनों के पास टीम को मैच जिताने की अपनी-अपनी वजह है। फर्क सिर्फ इतना है कि फिलहाल प्लेइंग-11 में एक ही जगह दोनों के लिए खुली है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी-20 में भारत ने सैमसन और अभिषेक शर्मा से ओपनिंग कराई, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव को बाहर बैठना पड़ा। दूसरे टी-20 में सैमसन ने 22 गेंद पर 57 रन की पारी खेलकर अपनी दावेदारी का जवाब बल्ले से दिया। कहानी शुरू हुई थी सैमसन की चोट से IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन चोट के कारण लंबे समय के लिए बाहर हुए। उस समय 14 साल के वैभव को टीम में मौका मिला। युवा बल्लेबाज ने मौके को तुरंत भुनाया। IPL के अपने तीसरे मैच में ही सेंचुरी लगा दी। इसके बाद राजस्थान के लिए सवाल यह नहीं रहा कि वैभव को टीम में रखा जाए या नहीं, बल्कि यह था कि उसे बल्लेबाजी में कहां उतारा जाए। सैमसन की वापसी के बाद भी वैभव ओपन करते रहे। सैमसन ने अपनी ओपनिंग पोजिशन वापस लेने के बजाय नंबर-3 पर बल्लेबाजी की। यही वह मोड़ था जहां दोनों के बीच क्रिकेट का रिश्ता सिर्फ सीनियर-जूनियर नहीं रहा। सैमसन ने एक तरह से वैभव को जगह बनाने का मौका दिया और वैभव ने अपने प्रदर्शन से उस भरोसे को सही साबित किया। फिर वैभव ने IPL में ऐसा खेला कि टीम इंडिया का दरवाजा खुल गया IPL 2026 वैभव के करियर का बड़ा मोड़ रहा। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने 776 रन बनाए। उनका औसत 48.5 और स्ट्राइक रेट 237.3 रहा। इस प्रदर्शन के साथ वे टूर्नामेंट के ऑरेंज कैप विजेता बने। इसके बाद उन्हें भारतीय टी-20 सेटअप में तेजी से शामिल किया गया। सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दूसरी तरफ सैमसन के लिए 2026 भी बेहद अहम रहा। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने शुरुआत में टीम से बाहर रहने के बाद वापसी की और टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 97 और फाइनल में 89 रन बनाए। भारत ने खिताब जीता और सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। इंग्लैंड सीरीज ने पहली बार दोनों को आमने-सामने ला दिया टी-20 वर्ल्ड कप के बाद सैमसन की अगली कुछ पारियां उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं। आयरलैंड के खिलाफ उनके स्कोर 5 और 0 रहे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी शुरुआत में वे नहीं चल पाए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने वैभव को मौका दिया। वैभव ने इंग्लैंड में अपने शुरुआती तीन टी-20 इंटरनेशनल में 14, 13 और 15 रन बनाए। यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत उनके लिए भी आसान नहीं रही। लेकिन टीम ने उन्हें तुरंत खारिज नहीं किया। सैमसन अंतिम टी-20 के लिए वापस आए और 27 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। इसके बाद सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया और वैभव को लगातार मौके मिले। जिम्बाब्वे में वैभव प्लेयर ऑफ द सीरीज सैमसन की गैरमौजूदगी में वैभव ने जिम्बाब्वे सीरीज में अपनी अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी का बेहतर रूप दिखाया। उन्होंने तीन पारियों में 151 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाए। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। अब अफगानिस्तान सीरीज में जब भारत की टीम चुनी गई तो सवाल सामने था- वैभव को लगातार मौका दिया जाए या सैमसन को वापस लाया जाए। पहले टी-20 में टीम मैनेजमेंट ने सैमसन को चुना। पहले मैच में सैमसन सिर्फ 10 रन पर आउट अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 में सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली। लेकिन वे 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने 32 गेंद पर 82 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। इससे वैभव को लेकर चर्चा और तेज हो गई। क्या अगले मैच में उन्हें वापस लाया जाएगा। लेकिन दूसरे टी-20 में भी सैमसन और अभिषेक ही ओपनिंग करने उतरे। इस बार सैमसन ने जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगाया। 22 गेंद, 57 रन बनाए। उन्होंने तेज शुरुआत की और भारत ने 160 रन का टारगेट महज 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वैभव की दावेदारी खत्म हो गई। बल्कि अब कहानी और दिलचस्प हो गई है। सैमसन खुद मानते हैं कि मुकाबला है, लेकिन टीम के अंदर नहीं। सैमसन का जवाब था कि बाहर से देखने वालों को यह प्रतिस्पर्धा लग सकती है, लेकिन टीम के अंदर खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। प्राथमिकता भारत को मैच जिताना है। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी इस सोच के साथ नहीं रह सकता कि उसे मौका क्यों नहीं मिला और दूसरे खिलाड़ी को क्यों दिया गया। यह बयान उस रिश्ते को समझने के लिए अहम है जो सैमसन और वैभव के बीच पिछले 18 महीनों में बना है। आलोचना का असर होता है- सैमसन सैमसन ने चयन को लेकर होने वाले बाहरी शोर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने मजाक में कहा कि वे कभी-कभी Wi-Fi बंद कर देते हैं ताकि बाहर की बातें न देखें। लेकिन कभी-कभी Wi-Fi फिर चालू हो जाता है और खिलाड़ियों के बारे में की जा रही टिप्पणियां सामने आ जाती हैं। सैमसन ने साफ कहा कि आलोचना का असर होता है। खिलाड़ी मशीन या रोबोट नहीं हैं। शुरुआत में उन्हें भी बुरा लगता था, लेकिन समय और अनुभव के साथ उन्होंने यह सीख लिया कि उस शोर को अपने खेल पर हावी नहीं होने देना है। सैमसन को वैभव के आने पर शिकायत नहीं सैमसन ने वैभव को लेकर भी काफी स्पष्ट बात कही। उनका कहना था कि जब 15 साल का खिलाड़ी 700-800 रन बना रहा हो और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो उसका टीम में आना स्वाभाविक है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Today Prices Crash: सोना-चांदी अचानक हुआ इतना महंगा? | Gold Silver Price | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:00:13+00:00

Siya Ketan Goyal News : केतन हत्याकांड में 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल #ketancase #siyagoel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:47:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers