Responsive Scrollable Menu

NBEMS Admit Card 2026: ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NBEMS Admit Card 2026: एनबीईएमएस ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ उसमें दर्ज सभी जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें NBEMS Admit Card
ग्रुप A, B और C परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब NBEMS Group A, B & C Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

15 और 16 सितंबर को होगी परीक्षा

एनबीईएमएस ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 और 16 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

पदों का विवरण इस प्रकार है-

पद            रिक्तियां
स्टेनोग्राफर              7
जूनियर असिस्टेंट    39
डिप्टी डायरेक्टर    2
जूनियर प्रोग्रामर    1
जूनियर अकाउंटेंट    4
कुल    53

परीक्षा में जाने से पहले जरूर जांचें एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा से जुड़ी जानकारी, केंद्र, तारीख और समय समेत अन्य विवरण ध्यान से चेक कर लें। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी आगे की सूचना के लिए एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही अंतिम मानें।

Continue reading on the app

मक्का के पास ड्रोन गिरा, फिर F-15 पर वार! हूतियों के दावे से बढ़ा सऊदी-यमन तनाव

सऊदी सीमा पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद 'मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट' पहली बार बड़े दबाव में है। हमलों के बावजूद सऊदी अरब ने अभी तक इस संयुक्त रक्षा समझौते के तहत औपचारिक सैन्य सहायता नहीं मांगी है।

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Japan: हाई ब्रिड पिच पर झूल गए भारतीय बल्लेबाज, स्पिन के खिलाफ हुई आंख मूंद कर बल्लेबाजी, छक्का मारने को तरस गए

india struggle ondrop in pitch: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पास सिर्फ 30 गेंद थी जिसमें वो जापान के सामने एक बड़ी चुनौती रख सके. पर कहते है ना अपने घर में कमजोर टीम भी शेर बन जाती है और जिस तरह से भारतीय मूल के स्पिन गेंदबाजों ने धीमी रफ्तार से गेंद को घुमाया उसको देखकर हर कोई हैरान रह गया. पांच ओवर की क्रिकेट में छक्का तो दूर भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो चौके ही लगा पाई. भारत किसी तरह 2 रन से मैच जीता और अपनी इज्जत बचा पाई.  Tue, 22 Sep 2026 13:44:04 +0530

  Videos
See all

Iran US Saudi War Live Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! | Trump | Houthi Vs Saudi Arabia | Red Sea #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T08:13:34+00:00

मालिक ने 10 हजार वेतन नहीं दिया तो पेट्रोल से फूंका 24 करोड़ का सामान #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T08:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers