मक्का में अलर्ट, लाल सागर में दबदबा, पश्चिम एशिया में हूतियों ने कैसे खोला युद्ध का नया मोर्चा?
पश्चिम एशिया में हूतियों ने यमन के लाल सागर तट और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के आसपास तेज सैन्य बढ़त बनाकर ईरान-अमेरिका संघर्ष को एक नए थिएटर तक पहुंचा दिया है।
ENG vs PAK Highlights: इंग्लैंड ने जीता बर्मिंघम टेस्ट, 3 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ
ENG vs PAK: बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी है। एक समय मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। लेकिन इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया और चौथे दिन ही मैच को अपनी मुठ्ठी में कर लिया।
इससे पहले इंग्लैंड की पारी शुरू होते ही मोहम्मद अब्बास ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को आउट कर दिया। इसके बाद एमिलियो गे को LBW कर दूसरा और बड़ा झटका दिया। इन 2 विकेट ने पाकिस्तानी खेमे में नई उम्मीद जगा दी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कोई और विकेट नहीं गंवाते हुए टीम को जीत दिला दी। जॉर्डन कॉक्स 59 और जो रूट 62 रन बनाकर इंग्लैंड को विजेता बना दिया और पाकिस्तान की बची-कुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
3-0 SERIES SWEEP! ???? pic.twitter.com/TTCM4ZHvWb
— England Cricket (@englandcricket) September 12, 2026
इससे पहले पहली पारी में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 133 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल की थी। लेकिन दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने हालांकि शानदार जज्बा दिखाया। 449 रन का स्कोर खड़ा किया।
— pctstorage (@pctstorage_) September 12, 2026
पाकिस्तानी पारी में कप्तान शान मसूद ने 95 रन की अहम पारी खेली, जबकि बाबर आजम ने 76 रन बनाए। दोनों ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। रजाउल्लाह ने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि मोहम्मद अब्बास ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 42 रन बनाए। रजाउल्लाह ने 81 रन की बेहतरीन पारी में 9 छक्के और 4 चौके लगाए। इसकी बदौलत पाकिस्तान सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। लेकिन इंग्लैंड को उसकी बढ़त काम आई और उसके लिए जीत का लक्ष्य सिर्फ 129 रन ही रहा। जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi










