India vs Afghanistan: दिल्ली में कल इंडिया-अफगानिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Traffic Police: इंडिया-अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच 13 सितंबर रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। मैच को ध्यान में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से ए़डवाइजरी जारी की है। मैच कल शाम 7 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक खेला जाएगा। ऐसे में प्रतिबंध और डायवर्जन दोपहर 2 बजे से रात 11 बजकर 45 मिनट तक जारी रहेंगे।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, जरूरत के आधार पर बहादुर शाह ज़फर मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मिरदर्द चौक और जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के कुछ हिस्सों पर माल ढोने वाले गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
इन रास्तों पर जाने से बचें
ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने और निकलने के समय के दौरान जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह ज़फर मार्ग, असफ अली रोड और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर जाने से बचें। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दर्शकों को सलाह दी है कि वे स्टेडियम में एंट्री गेट के हिसाब तय रास्तों से ही स्टेडियम तक पहुंचें। गेट नंबर 1-8 बहादुर शाह जफर मार्ग पर जबकि गेट नंबर 10-15 जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर अंबेडकर नगर बस टर्मिनल के पास और गेट नंबर 16-18 बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास है।
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 12, 2026
In connection with the India–Afghanistan T20 Cricket Match at Arun Jaitley Stadium on 13.09.2026, traffic restrictions, diversions and parking regulations will be in place in and around the stadium area from 1400 hrs onwards.
Commuters are advised to plan… pic.twitter.com/VJlPTnaw6e
कहां मिलेगी फ्री पार्किंग की सुविधा
फ्री पार्किंग और 'पार्क एंड राइड' की सुविधा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मिलेगी। वहीं स्टेडियम के पास आम वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां सिर्फ लेबल लगे हुए गाड़ियों के लिए पार्किंग की सीमित व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बहादुर शाह जफर मार्ग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, मिरदर्द चौक, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, राजघाट और आईपी फ्लाइओवर के बीच रिंग रोड के हिस्से पर भी पार्किंग की मनाही है।
एडवाइजरी में बताया गया है कि प्रतिबंधित एरिया में वाहन पार्क मिलने पर उसे उठा लिया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐप आधारित टैक्सी के लिए तय पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट्स बहादुर शाह जफर मार्ग पर गेट नंबर-2 पर निर्धारित हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखें।
IIT JAM 2027: आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर तक भरें फॉर्म; फरवरी में परीक्षा, जानें फीस और जरूरी दस्तावेज
IIT JAM 2027 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने IIT JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 है। आवेदन में बदलाव के लिए संशोधन विंडो 10 नवंबर 2026 को खुलने की उम्मीद है।
कौन कर सकता है आवेदन?
IIT JAM 2027 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी स्नातक डिग्री पूरी कर ली है। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी पात्र हैं, जो 2027 में अपनी योग्यता डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम और पात्रता से जुड़े आधिकारिक नियम जरूर जांच लेने चाहिए।
कितनी है आवेदन फीस?
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए परीक्षा पत्रों की संख्या के आधार पर अलग-अलग है।
महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए:
- एक परीक्षा पत्र: 1,000 रुपये
- दो परीक्षा पत्र: 1,350 रुपये
अन्य सभी श्रेणियों के लिए:
एक परीक्षा पत्र: 2,000 रुपये
दो परीक्षा पत्र: 2,700 रुपये
JAM की ओर से अलग से कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बैंक या पेमेंट गेटवे की ओर से लिया जाने वाला शुल्क, यदि लागू हुआ, तो उम्मीदवार को खुद देना होगा।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार
फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं-
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, 3.5 सेमी × 4.5 सेमी
- सफेद कागज पर काले या गहरे नीले पेन से निर्धारित आकार के बॉक्स में किया गया हस्ताक्षर
- जहां लागू हो, श्रेणी प्रमाण पत्र
- PwD उम्मीदवारों के लिए वैध PwD प्रमाण पत्र और UDID कार्ड/नंबर
नोट: PwD प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य नहीं है।
14 फरवरी को होगी IIT JAM परीक्षा
IIT JAM 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी।
- पहला सत्र: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरा सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
उम्मीदवार एक या दो परीक्षा पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दो पेपर चुनने की अनुमति तभी होगी, जब दोनों परीक्षाएं अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जा रही हों।
IIT JAM 2027 के लिए ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
- आवेदन करने से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- एक या दो परीक्षा पत्रों का चयन करें।
- अपनी श्रेणी और चुने गए पेपर के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









