Responsive Scrollable Menu

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती; योगी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी शिक्षक भर्ती की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 15,012 पदों को भरने के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं को माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में स्थायी नियुक्ति पाने का मौका मिलेगा।

​पदों का विवरण और विज्ञापन की स्थितियां 
जारी किए गए विज्ञापनों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में 897 सहायक अध्यापक और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 11,508 सहायक अध्यापकों के पद शामिल हैं।

इन दोनों को मिलाकर सहायक अध्यापक श्रेणी में कुल 12,405 पदों पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया गया है।

​सहायक अध्यापक के 12,405 पदों के लिए आवेदन और परीक्षा तिथियां 
सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी एवं शहरी) के 12,405 पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 एवं 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित किया गया है।

​प्रवक्ता (PGT) के 2,607 पदों का पूरा शेड्यूल 
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में PGT के 2,607 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इन पदों के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 और संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 रखी गई है। प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 एवं 16 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

​ओटीआर (OTR) व्यवस्था अनिवार्य और आयोग के निर्देश 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली को अनिवार्य बना दिया है। किसी भी पद पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विस्तृत निर्देश पुस्तिका पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Continue reading on the app

पोत टक्कर पर बढ़ा तनाव, दिल्ली के सख्त विरोध के बाद पाकिस्तान ने भारतीय डिप्लोमैट को बुलाया

अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोत की टक्कर के बाद नई दिल्ली के कड़े विरोध के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने बुधवार को इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रभारी अधिकारी को तलब किया।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: शूटिंग से खुला खाता, क्रिकेट-MMA में मेडल पक्का, पहले दिन छाईं भारतीय महिला खिलाड़ी

India at Asian Games 2026: गेम्स के पहले दिन शूटिंग से लेकर स्विमिंग और टेबल टेनिस तक, कई अलग-अलग इवेंट में भारत के एथलीटों ने दावेदारी पेश की. Sun, 20 Sep 2026 19:23:01 +0530

  Videos
See all

Maulana Rashidi On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए..', मौलाना क्या बोले ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T14:16:19+00:00

DUSU Election 2026: R भारत पर DUSU के 'सिकंदर' EXCLUSIVE | ABVP vs NSUI | DU Results #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T14:16:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers