गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में आपराधिक मामला खारिज, कोर्ट ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने भारतीय अरबपति गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज कर दिया है।
Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती का रिप्लेसमेंट कौन? लेग स्पिन के साथ बल्ले से भी कमाल कर सकता है युवा ऑलराउंडर
Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को Asian Games 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन की चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्राज निगम को टीम में शामिल किया गया है। विप्राज ने अभी तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
वरुण को यह चोट अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी। नई दिल्ली में खेले गए मैच में उन्होंने अपना चार ओवर का स्पेल पूरा किया और 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। हालांकि, मुकाबला खत्म होने के बाद वह मैदान पर असहज नजर आए और इसके बाद उनकी चोट की जांच कराई गई।
BCCI ने बताया कि वरुण को पहले T20I में अपने तीसरे ओवर के दौरान बाईं तरफ पेट के हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ था। स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ बाकी दो T20 मुकाबलों से बाहर कर दिया गया था।
उस समय BCCI ने वरुण के एशियन गेम्स में खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं की थी। अब उनकी चोट को देखते हुए उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया है। दूसरे T20I में उनकी जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वरुण की जगह टीम में आए विप्राज निगम के लिए यह बड़ा मौका है। वह लेग स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और एक ऑलराउंड विकल्प देते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका अनुभव अभी नहीं है।
वरुण चक्रवर्ती के लिए पिछले कुछ समय में चोट बड़ी परेशानी रही है। वह इस साल की शुरुआत में भारत की T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। इससे पहले उन्हें IPL के दौरान पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की T20 सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर हो गए थे।
अब एक और चोट ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। दूसरी ओर, विप्राज निगम के पास खुद को बड़े मंच पर साबित करने का मौका है। भारतीय टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट की नजर अब नए खिलाड़ी के प्रदर्शन पर होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
Haribhoomi











