Responsive Scrollable Menu

सांप्रदायिक तनाव की साजिश के आरोप में Humayun Kabir को पुलिस का नोटिस

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर पुलिस ने शनिवार को आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर को नोटिस जारी कर उन्हें दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की कथित साजिश के मामले में सोमवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। यह घटनाक्रम छह अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले हुआ है। हुमायूं कबीर के नवादा सीट को अपने पास रखने का फैसला करने और रेजीनगर सीट से इस्तीफा देने के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया था।

एजेयूपी ने इस उपचुनाव के लिए कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को मैदान में उतारा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बहरामपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस द्वारा हाल ही में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी किए जाने के बाद, 14 सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस का दावा है कि बातचीत से दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की संभावित साजिश का संकेत मिलता है।

पुलिस अधिकारी शनिवार को नोटिस देने के लिए शक्तिपुर में कबीर के घर गए। उस समय कबीर घर पर नहीं थे, इसलिए गुलाम नबी आजाद ने नोटिस लिया। नोटिस के अनुसार, कबीर से कहा गया है कि वह सोमवार सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हों और जांच में सहयोग करें।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और गिरफ्तार आरोपी सरफराज नवाज चौधरी से बात करते हुए जिस व्यक्ति की आवाज रिकॉर्डिंग में सुनी गई है, उसकी पहचान उचित प्रक्रिया के जरिए की जा सकती है। अधिकारी ने कहा, “हमें अपने सूत्रों से फोन पर बातचीत की एक रिकॉर्डिंग मिली है। इसे सुनने के बाद हमें लगता है कि दो समुदायों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश की गई थी।” पुलिस ने बातचीत में सुनाई देने वाले दूसरे व्यक्ति की आवाज की आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं की है।

हालांकि, कहा जा रहा है कि वह आवाज कबीर की आवाज से मिलती-जुलती है। पुलिस ने कहा कि वे संबंधित व्यक्तियों की आवाज के नमूने लेने के लिए अदालत से अनुमति मांगेंगे। पुलिस के अनुसार, यह बातचीत हाल ही में रेजीनगर उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद रिकॉर्ड की गई थी।

जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इस रिकॉर्डिंग में किसी आपराधिक साजिश का सबूत है। कबीर ने कहा कि वे निर्देशानुसार जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा, “मैं 21 सितंबर को तय समय पर जांच अधिकारी के पास पहुंचूंगा और उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा।” साथ ही, उन्होंने इस मामले को एक साजिश बताते हुए इसकी उचित जांच की मांग की।

Continue reading on the app

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर जीत के बाद शनिवार को एबीवीपी समर्थकों ने कला संकाय के बाहर जीत का जश्न मनाया और इस दौरान पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। परिणामों की घोषणा के बाद संकाय के बाहर जुटे छात्र संगठन के समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराए और हवा में पर्चे उछाले। उत्तरी परिसर स्थित इस स्थल पर दोपहर बाद तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उम्मीदवारों और छात्र संगठनों को परिणाम घोषित होने के बाद सड़कों, परिसर और छात्रावासों में विजय जुलूस निकालने से परहेज करने का निर्देश दिया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूसू के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया।

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Asian Games 2026 Opening Ceremony | एशियन गेम्सः शान से लहराया तिरंगा #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:11:09+00:00

Weather News: भयानक बारिश का अलर्ट आ गया? | IMD Alert | Rainfall | Weather Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers