Responsive Scrollable Menu

नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में मिली अनियमितताएं, तीन रेस्टोरेंट को नोटिस, उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे

नीमच: त्योहारों का सीजन करीब आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमें लगातार बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस बीच, नीमच जिले में भी शनिवार को खाद्य विभाग ने निरीक्षण कर कार्रवाई की है।

बता दें कि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान मशहूर आउटलेट्स में भारी लापरवाही, गंदगी और नियमों का खुला उल्लंघन सामने आया है।

जैनी फूड पर गिरी गाज, 32 पैकेट पाव-बर्गर मौके पर नष्ट

बता दें कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एलआईसी रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के पास संचालित ‘जैनी फूड’ का निरीक्षण किया। यहां पिज्जा, बर्गर, सैंडविच और ब्रेड सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान 500 ग्राम पाव के 9 पैकेट और 250 ग्राम बर्गर के 23 पैकेट मिले। कुल 32 पैकेट में एक्सपायरी डेट की समस्या पाई गई जबकि कुछ पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट दर्ज नहीं थी। विभागीय टीम ने इन खाद्य उत्पादों को मौके पर ही नष्ट कर दिया और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत केस दर्ज किया।

इसके अलावा, जैनी फूड पर बिक रही ‘मधुवन बेकरी’ की पिज्जा व जंबो ब्रेड और ‘कालिका बेकरी’ की ब्रेड पर FSSAI लाइसेंस नंबर, वजन, न्यूट्रिशन वैल्यू और वेज-नॉनवेज मार्क जैसी अनिवार्य जानकारियां नदारद थीं। इन तीनों के नमूने जब्त कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

कैफे और रेस्टोरेंट में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

खाद्य विभाग की टीम ने शहर के तीन अन्य प्रमुख कैफे और रेस्टोरेंट्स में भी गंभीर अनियमितताएं पाईं। जिसके बाद संचालकों को धारा 32 के तहत सुधार नोटिस थमाया गया है। अंबेडकर रोड स्थिति द हॉलीफूड कैफे-इन रेस्ट्रो, माधवम कैफे एंड रेस्टोरेंट और राजभोज थाली एवं फैमिली रेस्टोरेंट में किचन में अस्वच्छता, जल​ निकासी, मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल, परिसर में गंदगी, खुले डस्टबिन समेत अन्य कई खामियां मिली। जिसके बाद खाद्य विभाग ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भोपाल लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी और जिले भर में यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Continue reading on the app

काशीपुर में सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, बोले- युवाओं की मांगों पर तार्किक बातचीत जरूरी

काशीपुर में सीएम धामी ने छात्रों से किया संवाद, बोले- युवाओं की मांगों पर तार्किक बातचीत जरूरी

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Today Prices Crash: सोना-चांदी अचानक हुआ इतना महंगा? | Gold Silver Price | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:00:13+00:00

Kajal Raghwani News : अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर पथराव #kajalraghwani #ytshorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:49:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers