Responsive Scrollable Menu

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल:सिया-चेतन पर हत्या करवाने का आरोप, इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस भी सर्च करने का जिक्र

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने दावा किया है कि केतन की मौत हादसा नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी शामिल थे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। चेतन के दोस्त रितेश को भी आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में आरोपियों के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस को ऑनलाइन सर्च करने का भी जिक्र है। चार्जशीट में व्हाट्सऐप चैट, तस्वीरें, मोबाइल फोन डेटा,कॉल डिटेल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामले में करीब 80 से 85 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है।सिया पर अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने का आरोप है। पुलिस से बचने की कोशिश पुलिस की जांच में सामने आया कि चेतन ने अपनी लोकेशन छिपाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उसने अपना मोबाइल फोन जानबूझकर अपने दफ्तर में छोड़ दिया था। इसके अलावा सुबह करीब सात बजे से शाम 5:40 बजे तक इंटरनेट बंद रखा था। ऐसा करके वह अपनी मोबाइल लोकेशन को वारदात वाली जगह से जोड़ने से बचना चाहता था। हालांकि, पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और दूसरे तकनीकी सबूतों की जांच की तो सिया और चेतन के बीच हुई हजारों कॉल्स और लंबी बातचीत सामने आई। इन डिजिटल सबूतों ने पुलिस की जांच में अहम भूमिका निभाई। सिया ने राजा रघुवंशी हत्याकांड सर्च किया था चार्जशीट में सिया की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री को भी अहम सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस के मुताबिक सिया इंटरनेट पर अपराध और हादसों से जुड़ी जानकारियां तलाश रही थी। उसने लोहागढ़ में साल 2025 में हुई एक घटना के बारे में भी सर्च किया था, जिसमें एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हुई थी। तीन सुराग; सिया का झूठ, CCTV फुटेज, 2004 बार कॉल -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सिया ने केतन मर्डर से पहले राजा रघुवंशी केस पढ़ा:मोबाइल हिस्ट्री से पता चला; यह भी जाना- क्या कस्टडी में महिला से मारपीट होती है पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी। पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह भी सर्च किया था कि क्या पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ मारपीट होती है। यह पूरी जानकारी सिया के दोनों मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से मिली। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

जापान के खिलाफ टी20 मैच में एशियन गेम्स किट नहीं, बीसीसीआई की आधिकारिक जर्सी पहनेगी टीम इंडिया: सूत्र

जापान के खिलाफ टी20 मैच में एशियन गेम्स किट नहीं, बीसीसीआई की आधिकारिक जर्सी पहनेगी टीम इंडिया: सूत्र

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: इन 3 गेंदबाजों ने भी भरी उड़ान, श्रेयस अय्यर के साथ जापान रवाना हुई टीम इंडिया

भारत की मेंस क्रिकेट टीम जापान के लिए रवाना हो चुकी है. भारतीय टीम के साथ 3 और गेंदबाजों को भी उड़ान भरने का मौका मिला है, जो कि मुख्य टीम का हिस्सा नहीं हैं. Sun, 20 Sep 2026 06:11:24 +0530

  Videos
See all

DU में ABVP का दबदबा, कांग्रेस सफा!| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:44:29+00:00

Houthi Attack Near Mecca LIVE: मक्का के पास हूती Drone का हमला? | Saudi Arabia | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:42:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers