Responsive Scrollable Menu

CM ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से 18 करोड़ 49 लाख रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले. 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक परिवार तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के दौरान जिन लोगों में किसी बीमारी की पहचान हुई है, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.

जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि अपनी विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, परिवारों के पोषण, महिलाओं के स्वास्थ्य तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ पात्रता सत्यापन और जनपदवार कवरेज की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र श्रमिक भी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें.

10,709 लाभार्थियों को सहायता राशि हस्तांतरित

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि वर्तमान डीबीटी के अंतर्गत प्रसूति एवं प्रसविधा हेतु सहायता के 95, मृत्युपरांत सहायता के 177, विवाहोपरांत (पुत्री विवाह) सहायता के 2,354 तथा शिक्षा सहायता के 8,083 लाभार्थी शामिल हैं. इस प्रकार कुल 10,709 लाभार्थियों को सहायता राशि हस्तांतरित की गई. बैठक में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए संचालित समेकित कल्याण मॉडल की प्रगति की जानकारी भी दी गई. बताया गया कि अब तक 33,429 शिक्षण सामग्री किट, 26,674 स्वच्छता सामग्री किट और 23,216 पोषाहार किट वितरित की गई हैं. इस प्रकार कुल 83,319 किट का वितरण किया जा चुका है. श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 20,527 स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और 2,32,281 स्वास्थ्य परीक्षण किए गए हैं.

योग्य डिजिटल गवर्नेंस मॉडल 

प्रस्तुतीकरण के दौरान Labour Cess Collection Management System (LCCMS) की प्रगति की भी जानकारी दी गई. बताया गया कि इस प्रणाली को वर्ष 2025 में ई-गवर्नेंस श्रेणी में SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया है. भारत सरकार के स्तर पर भी इस प्रणाली की सराहना की गई है तथा इसे Best Practices Compendium में शामिल किया गया है. इस प्रणाली के माध्यम से 21,200 प्रतिष्ठानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है और सेस संग्रह में 47.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. LCCMS को देशभर में अपनाए जाने योग्य डिजिटल गवर्नेंस मॉडल के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है. 

पहचान होने में भी मदद मिली 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच से कुछ गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान होने में भी मदद मिली है. प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार सम्मेलन में इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली तथा पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड के इस मॉडल को अपने राज्यों में अपनाने में रुचि व्यक्त की. मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही जांच, परामर्श और रेफरल सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल को विस्तार योग्य एवं अनुकरणीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर राज्य सलाहकार संविदा बोर्ड के अध्यक्ष  कैलाश पंत, सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष  मोहनी पोखरिया, उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. श्रीधर बाबू अदांकी, सचिव श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का सहित श्रम विभाग एवं बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आपस में ही भिड़े ये दिग्गज खिलाड़ी! टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर कही ये बात

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कम उम्र में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं उन्हें अभी वनडे और टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। इसी बीच वैभव के टेस्ट मैच खेलने के लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के बीच की गई बातचीत काफी चर्चा में हैं

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: कौन है वेस्टइंडीज का नया ‘पूरन’? भारत में दिखाएगा अपना दम, विंडीज स्क्वॉड में सेलेक्शन

वेस्टइंडीज के वनडे स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भारत आ रहे हैं. टी20 में जरूर एक स्टार खिलाड़ी नहीं आ रहा है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:54 +0530

  Videos
See all

Viral Video : खुद चल पड़ा Road Roller, बाइक जीप चपेट में | #shorts #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T00:00:10+00:00

Disha Salian Case | CBI Probe | मातोश्री पहुंचे दिशा के पिता.. ठाकरे परिवार से क्या बात हुई ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T00:03:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers