Responsive Scrollable Menu

दीपिका पादुकोण के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया लगा बधाईयों का तांता

Deepika Padukone Welcome Second Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दूसरी बार मां बन गई हैं. शनिवार को उनके घर पर दूसरी नन्ही परी यानी बेटी का जन्म हुआ है. इसको लेकर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है. इसके साथ ही उन्होंने फोटो के साथ अपनी बेटी के फुटप्रिंट भी पोस्ट किया है. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कपल को जमकर बधाइयों मिल रही हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स इस समय बहुत खुश नजर आ रहे हैं. 

अप्रैल में की थी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस

दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमें की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह और रणवीर साथ नजर आए थे. जबकि बेटी दुआ ने हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई थी, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिखा नजर आया. इस फोटो में रणवीर दुआ को गोद में लिए हुए थे. हालांकि, उसमें उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था. वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था.

श्रेया घोषाल और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका को बेटी के जन्म पर फैंस और सेलेब्स जमकर बधाई दे रहे हैं. श्रेया घोषाल और सोनम कपूर ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी. बहुत सारे यूजर ने इस ओर इशारा किया कि कैसे राधा अष्टमी के दिन दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म लिया है. इसके साथ ही कई सारे फैंस हार्ट के इमोजी के साथ दीपिका की दूसरी बेटी के लिए अपना प्यार जताते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि इनके अलावा भी पोस्ट के कमेंट्स में सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं. 

दीपिका पादुकोण रणवीर संग गई थी सिद्धिविनायक मंदिर 

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म से पहले सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आर्शीवाद लेने पहुंची थीं. उनके साथ रणवीर सिंह और उनके सास-सुसर भी नजर आए थे. हालांकि, लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन वह खास मौके पर पब्लिक में नजर आती हैं. उन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. इसी बीच जब वह अपने पति और एक्टर रणवीर सिंह संग मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं तो फैंस काफी खुश नजर आए. उनके साथ लोग फोटो और वीडियो बनाते हुए दिखे, दोनों गणेश चतुर्थी के मौके पर पारंपरिक पहनावे में नजर आए, जिसे फैंस काफी पसंद किया था.

 

दीपिका-रणवीर की पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ

रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली में शादी की थी, शादी के 6 साल बाद दीपिका ने बेटी दुआ को जन्म दिया. इसी के साथ अब कपल ने अपनी दूसरी बेबी गर्ल का वेलकम किया है. रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म प्रलय की शूटिंग भी बिजी चल रहे हैं. जिसका निर्दशन जय मेहता कर रहे हैं और यह एक तरह की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन आएंगी. हाल ही सेट से उनका एक लुक सामने आया था, जिसमें वह लंबे बालों में काफी खतरनाक दिख रहे थे. ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है. वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह अल्लू अर्जुन की राका और शाह रुख खान की फिल्म किंग में नजर दिखाई देंगी. किंग इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जबकि राका अलगे साल 2027 में रिलीज होगी.  

Continue reading on the app

Saudi Arabia में पकड़े गए पंजाबी ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को हुई मौत की सजा, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

Saudi Arabia में मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में पकड़े गए पंजाबी ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को मौत की सजा सुनाई गई है। पठानकोट जिले के बलजिंदर का परिवार इस खबर से सदमे में है। अब परिवार ने उसे रिहाई और सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: कौन है वेस्टइंडीज का नया ‘पूरन’? भारत में दिखाएगा अपना दम, विंडीज स्क्वॉड में सेलेक्शन

वेस्टइंडीज के वनडे स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भारत आ रहे हैं. टी20 में जरूर एक स्टार खिलाड़ी नहीं आ रहा है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:54 +0530

  Videos
See all

Indore No UPI Day | इंदौर में 23 सितंबर को 'नो UPI डे' #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:04:44+00:00

Punjab News : 'भगवंत ने पंजाब को नशे की लत लगवाई'... #ravneetbittu #punjabnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers