Dhaka bomb blast: सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद छावनी बनी बांग्लादेश की राजधानी ढाका, ढाका पुलिस ने 500 से ज्यादा को किया गिरफ्तार
Dhaka bomb blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद कर्फ्यू जैसा माहौल है। राजधानी के प्रमुख इलाकों में एक के बाद एक 7 देसी बम फटे, जिसके बाद पुलिस ने 500 से अधिक संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है
मणिपुर में Youth Congress ने रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती के लिए निकाला विरोध मार्च
कांग्रेस की युवा इकाई ने सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग को लेकर शनिवार को यहां मार्च निकाला। मार्च कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री आवास की ओर शुरू हुआ। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव टी. जॉनी और मणिपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डब्ल्यू आनंद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के लिए नौकरियों की मांग की और भाजपा की निंदा करते हुए नारे लगाए।
उन्होंने सभी सरकारी रिक्त पदों को तुरंत भरने, एक वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू करने की भी मांग की और सरकारी नौकरियों में अनुबंध को खत्म करने का आह्वान किया। सिंह ने कहा, “मणिपुर में हजारों सरकारी पद खाली हैं। हमें चुनावों के दौरान भर्ती करने की भाजपा की नीति को समझना होगा।
हमें राजनीति को दूर रखकर इस बात पर ध्यान केंद्रित करना होगा कि युवा कैसे आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा, “ दो दिन पहले, मणिपुर में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मोमबत्तियां जलाकर मनाया, जबकि दूसरी ओर राज्य जल रहा है और विस्थापित लोग अपने घर लौटने में असमर्थ हैं।” जॉनी ने कहा, “गंभीर बेरोजगारी के कारण देश के युवा हताश हैं। निजी क्षेत्र में नौकरियां लगातार कम हो रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi









