Responsive Scrollable Menu

वृश्चिक राशि (20 सितंबर): पुराने संपर्कों का होगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Aaj ka Vrishchik Rashifal 20 September 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के वृश्चिक राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है...

Continue reading on the app

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता:एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों ने न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के फुट प्रिंट शेयर किए हैं। गुड न्यूज शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट में नजर इमोजी भी बनाई है। अप्रैल में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कपल ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बेटी ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है, जो पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रहा है। तस्वीर में रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, तस्वीर में दुआ का आधा चेहरा नजर आ रहा था। 2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ इससे पहले फरवरी 2024 में दीपिका ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों की लव स्टोरी 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी। कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, रणवीर की लास्ट 2 फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹1149 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1813 करोड़ ग्रॉस कमाई की। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: वैभव सूर्यवंशी बाहर या संजू करेंगे ओपन? जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी उत्साहित हैं. इसके साथ ही फैंस के मन में फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. Mon, 21 Sep 2026 22:20:30 +0530

  Videos
See all

Jamui Case: जमुई की घटना दुखद है - शिवम त्यागी | Bihar Police | Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T17:14:52+00:00

'छिटपुट घटनाएं' पर अब सफाई: जमुई दरिंदगी पर मंत्री Shrawan Kumar का विवादित बयान | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T17:07:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers