Responsive Scrollable Menu

Asian Games Day-2 Schedule: एशियन गेम्स में दूसरे दिन इन खेलों में चुनौती पेश करेगा भारत, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे 20वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन, यानी 20 सितंबर 2026 को भारतीय दल अपने पदक अभियान को गति देने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. इस दिन भारत के लिए शूटिंग और टेकबॉल जैसी स्पर्धाओं में मेडल जीतने के बड़े मौके होंगे. इसके साथ ही महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जबकि पुरुष और महिला हॉकी टीमें भी ग्रुप-स्टेज मैचों के साथ अपने अभियान का आगाज करेंगी. टेकबॉल में भारत के पास मेडल जीतने का मौका होगा. 

शूटिंग - मेडल इवेंट्स

निशानेबाजी में भारत को पहले ही दिन मेडल की मजबूत उम्मीदें हैं, जहां इलावेनिल वालारिवन जैसी स्टार शूटर चुनौती पेश करेंगी. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह में होगी.

सुबह 06:15 बजे से: महिला 10 मीटर एयर राइफल - इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन (इलावेनिल वालारिवन, सोनम उत्तम मस्कर, विदर्शा के. विनोद).

सुबह 06:15 बजे से: महिला 10 मीटर एयर राइफल - टीम फाइनल (मेडल इवेंट)

इसके बाद: महिला 10 मीटर एयर राइफल - इंडिविजुअल फाइनल (मेडल इवेंट)

सुबह 06:30 बजे से: पुरुष और महिला स्कीट इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट (दूसरा दिन).

भारतीय महिला क्रिकेट टीम  - सेमीफाइनल मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा. दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.

हॉकी - शुरुआती अभियान 

सुबह 07:30 बजे: महिला हॉकी (पूल B) - भारत बनाम उज्बेकिस्तान.

सुबह 11:30 बजे: पुरुष हॉकी (पूल A) - भारत बनाम इंडोनेशिया

टेकबॉल (Teqball) - कांस्य पदक के मुकाबले

एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत टेकबॉल खेल खेल रहा है. डेब्यू कर रहे इस खेल में भारत इतिहास रचने की दहलीज पर है. टीम इंडिया के पास मेडल जीतने का मौका है. 

सुबह 06:30 बजे: महिला सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच - क्विंसी जोआकिम डिसूजा (भारत) बनाम युइना सकामोटो (जापान)

सुबह 07:00 बजे: मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच - भारत (क्विंसी डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग) 

बैडमिंटन - टीम इवेंट्स

20 सितंबर से भारत की मजबूत बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और स्टार शटलर लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय महिला टीम राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में कजाकिस्तान के खिलाफ कोर्ट पर उतरेगी, जहां टीम इंडिया की नजरें धमाकेदार जीत पर होंगी. 

सुबह 11:30 बजे: महिला टीम (राउंड ऑफ 16) - भारत बनाम कजाकिस्तान.

वुशू शेड्यूल

सुबह 05:30 बजे: पुरुष चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट).

इसके बाद: महिला 52kg (राउंड ऑफ 16) - अपर्णा (भारत) बनाम सोगंद सिंकेइचेतन (इरान).

इसके बाद: पुरुष 75kg (राउंड ऑफ 16) - विक्रांत बालियान (भारत) बनाम सोहेल मौसवी (इरान)

स्विमिंग शेड्यूल

सुबह 07:14 बजे: पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स (बेनेडिक्टन रोहित, आकाश मणी).

सुबह 07:35 बजे: पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स (ऋषभ दास, उत्कर्ष पाटिल).

दोपहर 02:23 बजे: पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालीफाई करने पर).

टेबल टेनिस शेड्यूल

सुबह 06:30 बजे से: महिला टीम ग्रुप स्टेज - भारत बनाम इंडोनेशिया

सुबह 08:30 बजे से: पुरुष टीम ग्रुप स्टेज - भारत बनाम इंडोनेशिया

दोपहर 01:30 बजे से: महिला टीम ग्रुप स्टेज - भारत बनाम सिंगापुर

दोपहर 03:50 बजे से: पुरुष टीम ग्रुप स्टेज - भारत बनाम ईरान

यह भी पढ़ें:  Explainer: हरी पिचें, स्विंग होती गेंदें..., जानें वो 10 अचूक मंत्र, जिससे न्यूजीलैंड में इतिहास रच सकती है टीम इंडिया

Continue reading on the app

गुजरात में हर आंगनवाड़ी की निगरानी करेंगी महिलाओं की समितियां, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर रहेगा फोकस

गांधीनगर, 19 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात में हर आंगनवाड़ी केंद्र पर महिलाओं के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां (एएमसी) बनाई जाएंगी। इसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रारंभिक बाल शिक्षा में समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है। इसके साथ ही बच्चों और माताओं को मिलने वाली सेवाओं की निगरानी को बेहतर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। ये समितियां 0 से 6 साल के बच्चों में कुपोषण और विकास में देरी की समस्या को कम करने के साथ उनके समग्र विकास पर ध्यान देंगी।

अधिकारियों ने बताया, महिला एवं बाल विकास मंत्री मनीषा वकील के मार्गदर्शन में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) प्रत्येक आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति का गठन करेंगे। समिति की सभी सात सदस्य महिलाएं होंगी। महिला सुपरवाइजर इसकी अध्यक्ष और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सदस्य-सचिव होंगी।

समिति में एक आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी में पंजीकृत 3 से 6 साल के बच्चों की दो माताएं, स्थानीय स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) या एनजीओ/सीएसओ की एक महिला सदस्य और नजदीकी सरकारी प्राथमिक स्कूल की एक महिला शिक्षक भी शामिल होंगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना है। इसके साथ ही सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में स्थानीय समुदाय की भूमिका बढ़ाई जाएगी।

आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति की बैठक हर दो महीने में एक बार आंगनवाड़ी केंद्र पर होगी। इसमें केंद्र के कामकाज के साथ सेवाओं की गुणवत्ता और उन्हें समय पर उपलब्ध कराने की समीक्षा की जाएगी।

समिति आंगनवाड़ी भवन, पीने के पानी, शौचालय, रसोई, स्टोरेज, फर्नीचर, उपकरण, शिक्षण सामग्री (टीएलएम), भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई जैसी सुविधाओं की जांच करेगी। समितियां पूरक पोषण सेवाओं की भी निगरानी करेंगी। इनमें टेक होम राशन (टीएचआर) और गर्म पका हुआ भोजन (एचसीएम) शामिल हैं। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, ताजगी, साफ-सफाई और पोषण मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समितियां 0 से 6 साल के बच्चों के विकास, 0 से 3 साल के बच्चों के विकास संबंधी पड़ाव, स्वास्थ्य जांच, कुपोषित बच्चों की पहचान, जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भेजने और ऐसे मामलों के फॉलो-अप की भी समीक्षा करेंगी। प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा भी निगरानी का एक प्रमुख क्षेत्र होगा।

समितियां आधारशिला के तहत रोजाना होने वाली प्री-प्राइमरी गतिविधियों, पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों और बाल दिवस की थीम पर होने वाली गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि बच्चों के विकास और मासिक गतिविधियों से संबंधित रिकॉर्ड सही तरीके से रखा जा रहा है या नहीं।

अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से यह सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी कि कोई भी पात्र लाभार्थी आंगनवाड़ी सेवाओं से वंचित न रहे। घर-घर सर्वे और कम्युनिटी मैपिंग के जरिए समितियां गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और 0 से 6 साल के बच्चों की पहचान में मदद करेंगी।

समितियां विशेष जरूरतों वाले बच्चों के पंजीकरण, उपस्थिति और उनके लिए समावेशी सेवाओं की निगरानी भी करेंगी। इसके साथ ही पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों की जानकारी अपडेट रखना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियां माता-पिता, वॉलंटियर्स, निजी संस्थाओं, कॉरपोरेट संस्थाओं, एनजीओ, सीएसओ और अन्य सामुदायिक समूहों को आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अपना समय, कौशल और संसाधन देने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगी।

खिलौने, कपड़े, गतिविधियों से जुड़ी सामग्री और शैक्षणिक संसाधनों के रूप में सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, पोषण वाटिका या न्यूट्री-गार्डन बनाने और उनकी देखभाल के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को भी शामिल किया जाएगा।

सात सदस्यीय समिति की बैठक के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कम से कम चार सदस्यों की मौजूदगी जरूरी होगी। जहां तक संभव होगा, फैसले आम सहमति से लिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर बहुमत के आधार पर निर्णय किया जाएगा। बैठक में उपस्थिति, चर्चा, फैसले और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण तय प्रारूप में दर्ज किया जाएगा। इसे सात दिनों के भीतर संबंधित सीडीपीओ को सौंपना होगा।

सीडीपीओ साल में कम से कम दो बार प्रत्येक समिति के कामकाज की समीक्षा करेंगे। स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो पाने वाले बड़े मुद्दों को कार्यक्रम अधिकारी और सीडीपीओ के पास भेजा जाएगा।

राज्य सरकार ने कहा कि इस व्यवस्था से माताओं, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों और समुदाय के अन्य प्रतिनिधियों को आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण, बच्चों के विकास, प्रारंभिक शिक्षा, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं, लाभार्थियों को मिलने वाली सेवाओं और शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा में शामिल किया जा सकेगा।

यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब केंद्र सरकार भी प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। जुलाई 2026 में दो लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दी गई थी।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

सपा सांसद Pappu Nishad पर हमला, UP सरकार पर फायर हुए Akhilesh Yadav | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T21:07:22+00:00

Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ पर आया बड़ा अपडेट! | Russia Oil | India | America | Bilateral Relation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers