Responsive Scrollable Menu

रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बना खाना खाता था; IPL टीम बदलने पर कहा- हमेशा मुंबई

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कुछ मोमेंट शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच के दौरान नर्वसनेस के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। ऐसे में देर रात भूख लगने पर वे अपनी मां के हाथ के बने केले के वेफर्स खाते थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने सोनी टीवी पर अपने नए शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में यह बात कही। IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर भी शो में आए थे। जब उन्होंने रोहित से IPL टीम बदलने के बारे में पूछा, तो रोहित क जवाब था- हमेशा मुंबई। बोले- टेस्ट मैच मेरा पसंदीदा फॉर्मेट रोहित ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था, लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। उन्होंने कहा- मैं झूठ नहीं बोलूंगा, जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। टेस्ट मैच खेलना मुझे पसंद था।' 67 टेस्ट में बनाए 4,301 रन रोहित ने 2013 से 2024 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 4,301 रन बनाए। इस दौरान पारी में उनका बेस्ट स्कोर 212 रन रहा। रोहित वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे रोहित इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रहे घरेलु वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। पहला वनडे मैच 27 सितंबर को, दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से शुरु होंगे। रोहित की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी जीते रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। इसी टूर्नामेंट से रोहित और कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के खेलने का अंदाज बदला। हालांकि भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके बाद BCCI ने 4 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया। ---------------------------------- रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर:जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर कहा है कि टूर्नामेंट के करीब आने पर फैसला होगा। अक्टूबर 2027 में वर्ल्ड कप होना है। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सेंसर बोर्ड में 30 साल बाद बड़ा बदलाव, नई गाइडलाइंस से 'ड्रग्स-हिंसा' के सीन्स पर कसी नकेल, मेकर्स हो जाएं सचेत

भारत सरकार पहले ही प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी और पंकज त्रिपाठी सहित 18 लोगों को सेंसर बोर्ड का नया सदस्य बना चुकी है. उन्होंने अब 30 साल पुरानी सेंसर बोर्ड (CBFC) की गाइडलाइंस में बड़े बदलाव किए हैं. नई सिस्टम के तहत फिल्ममेकर्स को हिंसा, ड्रग्स से जुड़े सीन्स को लेकर सचेत रहना पड़ेगा. अब फिल्म सर्टिफिकेशन में U और A के अलावा भी कई कैटेगरीज होंगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्यों हुआ BCCI और अजीत अगरकर का अलगाव? सिर्फ रोहित शर्मा का मामला नहीं है वजह

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर वाले कार्यकाल में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सफलता देखी है लेकिन इसके बावजूद उनका कार्यकाल आगे नहीं बढ़ा है और इसकी वजह उनका प्रदर्शन नहीं है. Sun, 20 Sep 2026 06:00:27 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on Tanker: ईरान ने होर्मुज में उड़ाया तेल टैंकर? Trend Tanker पर हमला | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:15:26+00:00

Life Motivation : कुछ दरवाज़े ताले से नहीं, लोगों के व्यवहार से बंद होते हैं | Motivational Quotes #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T01:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers