Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक साथ हुआ 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (UP Transfer 2026) किया है। पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वी./रा.) कुशीनगर पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ पर पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा सचिन, अपर नगर आयुक्त समेत अन्य कई पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। 19 सितंबर को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 19 सितंबर को राज्य सरकार ने जारी किया है।
पीसीएस अधिकारी दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ को स्थानांतरित करके अपर जिला अधिकारी नगर अयोध्या पद पर भेजा गया है। कानपुर नगर के अपर जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौरभ सिंह को सौंपी गई है। इससे पहले वह अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा पद पर कार्यरत थे। अपर जिला अधिकारी (वी./रा.) कासगंज पद पर आलोक कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। पहले वह अपर जिला अधिकारी नगर कानपुर नगर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
उपनिदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ पद पर जितेंद्र कटारिया को नियुक्त किया गया है, जो पहले उप जिला अधिकारी प्रतापगढ़ पद पर कार्यरत थे। अपर जिला अधिकारी चित्रकूट और उपसंचालक चकबंदी चित्रकूट पद पर पीसीएस अधिकारी कंचन को नियुक्त किया गया है, जो पहले उप जिला अधिकारी मथुरा पद पर कार्यरत थे।
बरेली विकास प्राधिकरण के नए सचिव कौन?
बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर हिमांशु कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है, जो पहले प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर पीसीएस अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव कार्यरत थी, जिन्हें स्थानांतरित करके उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पद पर भेजा गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ पद पर अजय कुमार त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है, जो पहले उपनगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर पद पर कार्यरत थे। उप जिला अधिकारी भदोही पद पर कार्यरत मानसिंह को अपर नगर निगम अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर पद पर भेजा गया है। सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद की जिम्मेदारी सूरज कुमार यादव को सौंपी गई है, जो पहले विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ पर कार्यरत थे। निधि डोडवाल, उपजीलाधिकारी बरेली को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ पर पर नियुक्त किया गया है।
सुबह उठते ही पानी पीने से बेहतर होगा Morning Hydration, थकान और सुस्ती होगी दूर
क्या आप जानते हैं कि सुबह की शुरुआत पूरे दिन के मूड और रूटीन को प्रभावित करती है। ऐसे में कुछ लोग सुबह उठते ही फोन को देखने या चाय-कॉफी पीने की आदत रखते हैं, बल्कि एक छोटी-सी आदत शरीर को दिन की शुरुआत में बेहतर हाइड्रेशन देने में मदद कर सकती है।
सुबह उठते ही पानी पीना काफी जरुरी है। रातभर सोने के दौरान शरीर को पानी नहीं मिलता है, इसलिए सुबह उठते ही पानी पीने से दैनिक तरल जरुरतों को पूरा करने की दिशा में एक आसान कदम है।
दरअसल, सुबह का पानी कोई जादुई उपाय नहीं है, जो अचानक त्वचा को चमकदार या मूड को पूरी तरह से बदल देता है। हालांकि पानी पीना शरीर के सामान्य कामकाज के लिए काफी जरुरी है और डिहाइड्रेशन से बचने में मदद करता है।
शरीर में पानी की कमी होती है, तो थकान, सिरदर्द या सुस्ती जैसी समस्या महसूस होती है। इसलिए साधारण पानी से ही शुरुआत की जा सकती है। यदि आप सुबह-सुबह पानी पीने की आदत नहीं है, तो धीरे-धीरे इसे दिनचर्या में एड कर सकते हैं।
सुबह उठकर पानी पीना क्यों है फायदेमंद?
सोने के कई घंटों के दौरान शरीर पानी नहीं लेता। अगर आप सुबह पानी पीना शरीर की दैनिक हाइड्रेशन की जरुरतों को पूरा करने में सहायक है। वहीं पर्याप्त पानी पीने से तापमान को नियंत्रित करने, पोषक तत्वों के परिवहन और सामान्य शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए जरुरी है।
क्या माॅर्निंग हाइड्रेशन से स्किन ग्लो करती है?
अगर आप यह सोचते हैं कि पानी पीने से स्किन रातों-रात ग्लोइंग बन जाएगी, तो यह उपाय नहीं है। इसके लिए आपको पर्याप्त हाइड्रेशन शरीर के सामान्य हेल्थ के लिए काफी जरुरी है और त्वचा की सामान्य कार्यप्रणाली को भी समर्थन देता है।
यदि आपकी त्वचा रुखी या बेजान लग रही है, तो सिर्फ पानी पर निर्भर रहने के बजाय संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद, मॉइस्चराइजर और दिन में सनस्क्रीन लगाएं।
मूड और सुबह की सुस्ती से क्या है नाता?
कई बार पानी की कमी होने से कुछ लोगों को थकान, सुस्ती या सिरदर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में सुबह पानी पीना हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सुबह थोड़ी प्राकृतिक रोशनी लेना, हल्की शारीरिक गतिविधि करना और नियमित नींद का समय रखना भी दिन की शुरुआत को बेहतर बना सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
prabhasakshi








