रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बना खाना खाता था; IPL टीम बदलेने पर कहा- हमेशा मुंबई
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कुछ मोमेंट शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच के दौरान नर्वसनेस के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। ऐसे में देर रात भूख लगने पर वे अपनी मां के हाथ के बने केले के वेफर्स खाते थे। रोहित ने सोनी टीवी पर अपने नए टीवी शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा में यह बात कही। उनके दोस्त और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर भी शो में आए थे। जब उन्होंने रोहित से IPL टीम बदलने के बारे में पूछा, तो रोहिता क जवाब था- हमेशा मुंबई। बोले- टेस्ट मैच मेरा पसंदीदा फॉर्मेट रोहित ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था, लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। उन्होंने कहा- मैं झूठ नहीं बोलूंगा, जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। टेस्ट मैच खेलना मुझे पसंद था।' 67 टेस्ट में बनाए 4,301 रन रोहित ने 2013 से 2024 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 4,301 रन बनाए। इस दौरान पारी में उनका बेस्ट स्कोर 212 रन रहा। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सही साइज की जर्सी के लिए परेशान टीम इंडिया:कल एशियाड के लिए रवाना होना है, 22 सितंबर को जापान से फ्रेंडली मैच भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले सही साइज की किट के लिए परेशान है। उसे रविवार तड़के नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है। कई खिलाड़ियों को उनकी फिटिंग की जर्सी नहीं मिली है। प्लेयर्स को 2 अलग-अलग जर्सी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
न राजा रहे, न साम्राज्य... 700 साल से आज भी खड़ा है मुंगेर का ये बरगद, वैज्ञानिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा
बिहार के मुंगेर में मौजूद एक विशाल बरगद का पेड़ करीब 700 साल पुराना है। वैज्ञानिकों ने हाई-प्रिसिजन रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इसकी उम्र का पता लगाया है। इस जांच से पेड़ की उम्र को लेकर चल रही पुरानी कहानियों और रिकॉर्ड के बजाय वैज्ञानिक सबूत सामने आए हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Moneycontrol







