इंदौर में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी का विरोध, सड़क पर उतरी महिलाएं, महिला आरक्षण के मुद्दे पर घेरा
इंदौर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार दोपहर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गये हैं। लेकिन कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आई और जमकर नारेबाजी भी की।
दरअसल, राहुल गांधी के इंदौर पहुंचते ही महिला संघर्ष समिति ने उनके दौरे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा में कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध किया गया था। इस मुद्दे को लेकर महिला संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने गुजरानी स्कूल से रेडीसन होटल तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे भी लगाए।
महिला संघर्ष समिति की महिलाओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। महिला नेताओं का कहना है कि कांग्रेस खुद को महिला हितैषी पार्टी बताती है, लेकिन महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी का रुख अलग रहा है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और महिला आरक्षण को लेकर उसके रुख पर सवाल उठाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे इंदौर
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर करीब 1:45 बजे इंदौर पहुंच चुके हैं। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी रेडिसन होटल में करीब तीन घंटे तक कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। जहां शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए चार गेट बनाए गए हैं, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अलग इमरजेंसी गेट की व्यवस्था की गई है।
13 प्रमुख चौराहों पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दोपहर 2 बजे के बाद शहर के 13 प्रमुख चौराहों से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों और युवाओं की सुरक्षा जांच भी की जाएगी। प्रवेश से पहले उनकी तलाशी ली जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
View this post on Instagram
Comedian clones his stand-up routine through AI | BBC News
There’s plenty of discussion about how AI could take some of our jobs, but what about the field of stand-up comedy? Comedian Garrett Millerick has created G-Dog 2.0, using over a decade of his own comedy material. He performed alongside his AI double during the Festival Fringe in Edinburgh. Reporter Ammie Sekhon meets Garrett to learn about the technology he used for this AI comedy partner, which reacts to the audience in realtime. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #AI #StandUp #TechNews #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
BBC News












