Responsive Scrollable Menu

भारतीय रेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम के उन्नयन और चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज के निर्माण को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने रेल बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें दक्षिण तटीय रेलवे के सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन और पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण शामिल है।

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, भारतीय रेल ने साउथ कोस्ट रेलवे के 73 रूट किलोमीटर लंबे सावल्यापुरम-गुंटूर सेक्शन में विद्युत ट्रैक्शन प्रणाली के उन्नयन के लिए 142 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना 146 ट्रैक किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी।

बयान के अनुसार, उन्नत ट्रैक्शन प्रणाली इस मार्ग पर बिजली आपूर्ति ढांचे को मजबूत करेगी और बढ़ती रेल यातायात जरूरतों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद करेगी। इससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और रेलवे परिचालन अधिक सुचारू बनेगा।

सरकार ने कहा कि यह परियोजना इस महत्वपूर्ण हाई यूटिलाइजेशन नेटवर्क (एचयूएन) रूट की क्षमता और विश्वसनीयता को भी मजबूत करेगी। इसके परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी और क्षेत्रीय रेल नेटवर्क को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।

इस बीच, भारतीय रेलवे ने पश्चिम रेलवे के उधना-उकाई सोंगढ़ सेक्शन पर चार लेन वाले रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लागत 133.23 करोड़ रुपए होगी और इसे राज्य सरकार के साथ लागत साझा आधार पर विकसित किया जाएगा।

इस परियोजना में रेलवे का हिस्सा 66.61 करोड़ रुपए और राज्य सरकार का हिस्सा भी लगभग 66.61 करोड़ रुपए होगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, चार लेन वाले इस आरओबी के निर्माण से सड़क यातायात की आवाजाही अधिक सुगम होगी और रेलवे परिचालन में सड़क यातायात से होने वाले व्यवधान कम होंगे।

ग्रेड-सेपरेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित होने वाला यह पुल ट्रेनों के अधिक सुरक्षित और निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिचालन दक्षता और अधिक विश्वसनीय रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

बयान के अनुसार, जिस स्थान पर आरओबी का निर्माण होना है वहां 62 प्रतिशत का स्क्यू एंगल है, जिससे डिजाइन और निर्माण कार्य अधिक जटिल हो जाता है।

परियोजना में वायाडक्ट हिस्से की कुल लंबाई 311.58 मीटर होगी, जिस पर लगभग 19.98 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं रेलवे एप्रोच (आरई) हिस्से की लंबाई 524.32 मीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत 10.25 करोड़ रुपए है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

The post नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

9.4 ओवर में खेल खत्म, इंग्लैंड ने बटलर-ब्रुक के तूफान से छीना भारत से नंबर-1 का ताज

England Snatched team india no 1 t20 rankings: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए लंकाई टीम महज 124 रनों पर सिमट गई. जवाब में जोस बटलर और हैरी ब्रुक की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने सिर्फ 9.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 15वीं जीत दर्ज की और भारत को पछाड़कर आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. Sat, 19 Sep 2026 22:34:23 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aajtak Bihar: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर Saba Afreen ने सरकार पर साधा निशाना | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:41:07+00:00

DUSU Election 2026 | गड़बड़ी के आरोपों पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:38:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers