Responsive Scrollable Menu

तेजस-HTT अंकुर-HTT...HAL का ट्रिपल धमाका, रक्षा मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

एचएएल ने एक साथ तीन बड़ी उपलब्धियां देश के सामने रखी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू की मौजूदगी में एचएल ने भारतीय वायुसेना को दो सीट वाले एलसीए तेजस एफओसी ट्रेनर के अंतिम बैच के विमान सौंपे। इसके साथ ही स्वदेशी एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान की सीरीज प्रोडक्शन का पहला विमान भी वायुसेना को सौंपा गया। वहीं पवन हंस लिमिटेड को चार ध्रुव नेक्स्ट जनरेशन हेलीकॉप्टर दिए गए। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियों का गवाह बना है। इसमें स्वदेशी ध्रुव नेक्स्ट जनरेशन सिविल हेलीकॉप्टर को डीजीसीए का टाइप सर्टिफिकेशन मिलना, एलसीएफओसी ट्रेनर के अंतिम बैच की वायुसेना को डिलीवरी और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर सीरीज प्रोडक्शन के पहले विमान की डिलीवरी शामिल है। एक साथ तीन इंपॉर्टेंट अचीवमेंट्स के साक्षी बने हैं। पहला इंडजसली डिज़ एंड डेवलप्ड ध्रुव नेक्स्ट जनरेशन सिविल हेलीकॉप्टर को डीजीसीए द्वारा टाइप सर्टिफिकेशन प्रदान कर हैंड ओवर किया गया है। दूसरा एलसीए फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस यानी एफओसी ट्रेनर के अंतिम बैच को इंडियन एयरफोर्स को हैंड ओवर किया गया है। एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर सीरीज प्रोडक्शन का पहला एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स को हैंड ओवर किया गया है। इन डिलीवरी के साथ एचएल ने सैन्य और सिविल दोनों तरह के एयररोस्पेस सेक्टर में स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: AI की एक मिस्टेक और छिड़ जाता अमेरिका-चीन में विनाशक युद्ध, गलत रिपोर्ट पर US आर्मी ने कर ली थी हमले की पूरी तैयारी


खासतौर पर ध्रुव नेक्स्ट जनरेशन हेलीकॉप्टर को एचएएल ने देश में ही डिजाइन और विकसित किया है। करीब 5.5 टन वजन वाला यह हल्का दो इंजन वाला मल्टी रोल हेलीकॉप्टर है। कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने खुद ध्रुव हेलीकॉप्टर के अंदर जाकर उसका निरीक्षण भी किया। वहीं HTT4 को भारतीय वायुसेना के पायलट्स की शुरुआती ट्रेनिंग के लिए तैयार किया गया। यह पूरी तरह स्वदेशी डिजाइन और विकास पर आधारित बेसिक ट्रेनर विमान है। इसकी डिलीवरी के साथ 70 एचटीटी 40 विमानों के अनुबंध के तहत सप्लाई की शुरुआत हो गई है। वायुसेना में शामिल किए गए इस विमान को अंकुर नाम दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ एलसीए एफओसी ट्रेनर तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट परिवार की ट्रेनिंग क्षमता को मजबूत करेगा। दो सीट वाला यह विमान नए पायलट्स को आधुनिक फाइटर एयरक्राफ्ट ऑपरेशंस के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि आज के बदलते युद्ध के माहौल में सिर्फ आधुनिक हथियार होना काफी नहीं है। प्रशिक्षित जवान एडवांस टेक्नोलॉजी, इंटीग्रेटेड सिस्टम और तेजी से फैसला लेने की क्षमता इन सभी का तालमेल जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: आतंकी संगठनों में नहीं भर्ती हो रहे स्थानीय युवा, पत्थरबाजी और अलगाववाद बंद, घुसपैठ के सभी प्रयास विफल, Modi राज की सफलता को दर्शा रहे हैं J&K संबंधी ताजा आंकड़े

 
रक्षा मंत्री ने इस मौके पर सिविल एिएशन और डिफेंस एयररोस्पेस के बीच बढ़ती साझेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का एरोस्पेस सेक्टर सिर्फ रक्षा जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए और देश का ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना होगा जो सिविल और मिलिट्री दोनों एिएशन सेक्टर की जरूरतें पूरी कर सके। साथियों आज के आयोजन का एक और महत्वपूर्ण एस्पेक्ट है और वह है सिविल एिएशन और डिफेंस एयररोस्पेस कैपेबिलिटीज के बीच बढ़ती सिनर्जी का। एक मजबूत एयररोस्पेस इंडस्ट्री का विकास केवल डिफेंस रिक्वायरमेंट्स को फुलफिल करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमें ऐसा इकोसिस्टम विकसित करना है जो सिविल और मिलिट्री एिएशन दोनों सेक्टर्स की रिक्वायरमेंट्स को इफेक्टिवली एड्रेस कर सके। 

इसे भी पढ़ें: Asian Games Badminton: भारतीय टीम के सामने Japan की कड़ी चुनौती

एनवायरमेंट में कंबैट इफेक्टिवनेस को वेल ट्रेंड पर्सनल एडवांस टेक्नोलॉजी इंटीग्रेटेड सिस्टम्स और रैपिड डिसीजन मेकिंग इत्याद का कॉम्बिनेशन ही इंश्योर कर पाएगा। एलएसी एफओसी ट्रेनर हमारे पायलट्स को इसी डिमांडिंग ऑपरेशनल एनवायरमेंट के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण कंट्रीब्यूशन करेगा। ऐसा मेरा विश्वास है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरक्राफ्ट डिजाइन एयनिक्स प्रोपशन कंपोजिट मटेरियल फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम मैन्युफैक्चरिंग और सर्टिफिकेशन जैसी क्षमताएं देश में विकसित होने से पूरे एरोस्पेस सेक्टर को फायदा होगा। 
 

Continue reading on the app

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी समेत तीन मासूमों की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना​ मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुये शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यह घटना मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, मंगरोन थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। गांव में पुलिस बल तैनात है और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार, आरोपी पति द्वारका पटेल और उनकी पत्नी खेमा बाई के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। आरोपी शराब का आदि था। हर बात पर अपनी पत्नी को परेशान करता था। एक साल पहले पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने द्वारका के खिलाफ उत्पीड़न का मामला भी दर्ज किया था लेकिन बाद में समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। कुछ दिन आरोपी पति ने शराब का सेवन नहीं किया लेकिन बाद में वह फिर से शराब पीने लगा और अपनी पत्नी से झगड़ने लगा। वहीं, पति पत्नी के बीच शुक्रवार रात को भी कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी समेत अपने तीनों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

इसी बीच, शनिवार की सुबह जब कुछ गांव के लोग आरोपी के घर की ओर से गुजरे तो उन्होंंने खून से लथपथ चारों शवों को देखा जिसके बाद पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। वहीं आरोपी ​पति गांव के बाहर कुल्हाड़ी लेकर बैठा था और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि मामला घरेलू कलह के साथ चरित्र संदेह का भी बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति से भी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि हादसे में पत्नी खेमा पटेल उम्र 27 वर्ष, बेटी उर्मिला पटेल उम्र 7 वर्ष और बेटे उमेश पटेल 4 वर्ष एवं राजा पटेल उम्र 1 वर्ष की मौत हुई है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। चार लोगों की मौत की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हॉकी में गोल्ड मेडल और ओलंपिक टिकट पर भारत की नजर, मेंस और विमेंस टीम रविवार को होंगी एक्शन में

Asian Games 2026 hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमें रविवार से अपने अभियान का आगाज करेंगी. गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में महिला टीम का सामना उज्बेकिस्तान से और पुरुष टीम का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा. 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का सीधा टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीमों की नजरें देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. Sat, 19 Sep 2026 16:51:24 +0530

  Videos
See all

DUSU Election Result 2026: ABVP की शानदार जीत, कैसे जीतते-जीतते हार गई NSUI? |Delhi University |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:16:05+00:00

Pakistan: बम फटने के बाद कुछ इस तरह मिट्टी में मिल गया मस्जिद #blast #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:13:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers