15 दिन में कालीन भैया का ऐसा भौकाल, 'आवारापन 2' की निकली हेकड़ी, 'मिर्जापुर' ने मुनाफे में मारी बाजी
Mirzapur: The Movie Became 3rd Most Profitable Film Of 2026: कालीन भैया का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है. 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 15 दिन पूरे करते-करते ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जिसने इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात ये है कि यहां मुकाबला सिर्फ कमाई का नहीं, बल्कि रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट यानी ROI का है. एक नजर उस आंकड़े पर है, जिसने पूरा खेल बदल दिया है.
होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:गिरफ्तार; ड्यूटी से हटाया, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला
हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर होमगार्ड ने एक महिला को पीटा और उसके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर एम. रमेश ने शनिवार को बताया कि होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। होमगार्ड की ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगी थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला कचरा बीनने का काम करती है। दोनों के बीच बहस हुई थी और महिला ने कथित तौर पर होमगार्ड को गाली दी थी। होमगार्ड के खिलाफ थाने में केस दर्ज पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी होमगार्ड को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उसके खिलाफ मियापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने X पर बताया कि घटना की जांच के बाद आरोपी की पहचान तेलंगाना स्टेट पुलिस के होमगार्ड के रूप में हुई। रेलवे ने उसे आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए तेलंगाना स्टेट पुलिस के पास भेज दिया है। साइबराबाद पुलिस ने कहा कि वह ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेती है। पुलिस के मुताबिक, हर नागरिक के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आना और अनुशासन बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







