अब AI करेगा ट्रेन टिकट की तलाश! चैटजीपीटी एस्ट्रा ने IRCTC पर खुद शुरू किया बुकिंग प्रोसेस
IRCTC Train Ticket Booking: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए टिकट बुक करना कई बार काफी समय लेने वाला काम बन जाता है. IRCTC पर टिकट बुक करते समय स्टेशन, तारीख, ट्रेन और यात्रियों की जानकारी भरने के साथ कई दूसरे स्टेप भी पूरे करने पड़ते हैं. खासकर ज्यादा भीड़ के समय थोड़ी सी देरी होने पर कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ऐसा प्रयोग सामने आया है, जिसमें एआई को ट्रेन टिकट खोजने और बुकिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाने का काम दिया गया.
चैटजीपीटी एस्ट्रा ने IRCTC पर शुरू किया प्रोसेस
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक एक्सपेरिमेंट में चैटजीपीटी एस्ट्रा को ट्रेन टिकट खोजने का काम दिया गया. AI को बताया गया कि 20 सितंबर को रात 9 से 11 बजे के बीच मुंबई से राजकोट जाना है और दो यात्रियों के लिए AC क्लास में ट्रेन चाहिए. इसके बाद AI ने ब्राउजर के जरिए IRCTC की वेबसाइट खोलकर टिकट से जुड़ी जानकारी भरने और ट्रेन खोजने की प्रक्रिया शुरू की. उसने यात्रा की तारीख, स्टेशन और समय जैसी जानकारी के आधार पर उपलब्ध ट्रेनों को देखने की कोशिश की.
AI ने ट्रेनों और सीटों की स्थिति भी देखी
इस प्रयोग में AI ने सिर्फ ट्रेन के विकल्प बताने तक खुद को सीमित नहीं रखा. दावे के मुताबिक, उसने उपलब्ध ट्रेनों को चेक किया और सीटों की स्थिति भी देखने की कोशिश की. कुछ ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं थी या वेटिंग दिखाई दे रही थी. इसके बाद AI ने आगे की प्रक्रिया के बारे में पूछा। जब उसे अगले दिन की ट्रेनें देखने के लिए कहा गया तो उसने दोबारा सर्च करके दूसरे विकल्प सामने रखे.
ये भी पढ़ें: Explainer: ट्रंप के एक साइन से हिल गया भारत! जेब पर पड़ेगी सीधी मार, जानें आपकी रोजमर्रा की चीजों पर कितना असर?
पेमेंट का काम अभी बाकी रहा
इस प्रयोग में AI ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया के कई हिस्सों को खुद करने की कोशिश की, लेकिन पूरा काम अपने आप नहीं हो पाया। खास तौर पर पेमेंट का स्टेप पूरा नहीं हुआ. इसका मतलब यह है कि फिलहाल इस तरह के AI एक्सपेरिमेंट को पूरी तरह ऑटोमेटेड टिकट बुकिंग सिस्टम नहीं माना जा सकता. यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखाया गया यह एक प्रयोग था. इसे IRCTC की ओर से शुरू की गई आधिकारिक AI टिकट बुकिंग सुविधा नहीं समझना चाहिए. फिलहाल IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को खुद वेबसाइट या ऐप पर जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है.
आगे कितना बदल सकता है टिकट बुकिंग का तरीका?
AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रह गया है. ऐसे प्रयोग दिखा रहे हैं कि भविष्य में AI वेबसाइट खोलकर जानकारी भरने, विकल्प खोजने और कई ऑनलाइन काम खुद करने में मदद कर सकता है. हालांकि, असली चुनौती तब सामने आएगी जब AI को तत्काल टिकट, पेमेंट, कैप्चा और वेबसाइट पर आने वाली दूसरी तकनीकी दिक्कतों के बीच पूरा प्रोसेस संभालना होगा. फिलहाल यह प्रयोग इस बात का संकेत जरूर देता है कि आने वाले समय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसे कामों में AI की भूमिका बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक की मौत
जापान के खिलाफ खेलेंगे या बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? इन 2 बातों से मिल चुका है सबको इशारा, आप भी जानिए...
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर को क्वार्टरफाइनल मैच को खेलकर करेगी. मगर, इससे पहले भारत और जापान के बीच एक मैच खेला जाएगा. अब फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या वैभव सूर्यवंशी को जापान के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा? अगर आपके भी जहन में ये सवाल है, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसका जवाब देने वाले हैं... तो आइए जानते हैं कि जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी खेलते दिखेंगे या नहीं.
गौतम गंभीर के बयान ने कर दिया सब साफ
अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने क्लीयर कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपनी बारी का इंतजार करना होगा. उनका कहना है कि जो टीम में पहले से है, उसे पहले मौका दिया जाएगा और जो बाद में आया है, उसे इंतजार करना पड़ेगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने वैभव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वैभव के नजरिए से देखें तो यह बात बिल्कुल साफ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है."
"जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा. इंडियन क्रिकेट का यही तो तरीका है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है. चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, आपको अपने मौके का इंतजार करना ही पड़ता है."
Building friendships and strengthening bonds over cricket????????????????????
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
BCCI President Mr Mithun Manhas and Team India members met with His Excellency ONO Keiichi, Ambassador of Japan to India in Delhi, ahead of the historic Japan-India bilateral T20I. Mr Ambassador presented The… pic.twitter.com/LKX8bcpARw
संजू सैमसन का फॉर्म भी है वजह
अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया था. पहले मैच में भले ही संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन फिर दूसरे मैच में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और महज 22 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए थे. फिर, तीसरे टी-20 मैच में संजू ने 35 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि संजू सैमसन का फॉर्म भी एक वजह है, जिसके चलते जापान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
स्पोर्ट 75 पहल के तहत हो रहा मैच
भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य खेलों के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क, सहयोग और रिश्तों को मजबूत करना है. ‘स्पोर्ट 75’ की शुरुआत जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक शिखर बैठक के दौरान हुए समझौते के तहत हुई. इस समझौते में खेलों के एरिया में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की भारत की दावेदारी पर भी चर्चा की गई थी.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का क्रेज देखा क्या! 24 घंटे के अंदर-अंदर बिक गई पहले वनडे मैच की 50 हजार टिकट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











