Responsive Scrollable Menu

Kitchen Cleaning Hacks: नींबू की भाप से चमकेगा गंदा Microwave, मिनटों में दूर होगी चिकनाई और बदबू

किचन में इस्तेमाल होने वाले होम अप्लायंसेज में माइक्रोवेव हमारे रोजाना के काम को काफी ज्यादा आसान बनाता है। सुबह का नाश्ता गर्म करना हो, कोई टेस्टी स्नैक्स बनाना हो, बची हुई रोटियां गर्म करना या फिर सुबह का नाश्ता गर्म करना हो, तो इसमें माइक्रोवेव मिनटों में हमारा काम कर देता है। रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से इसके अंदर खाने के छोटे-छोटे कण, तेल की चिकनाई और मसालों के छींटे जमने लगते हैं। धीरे-धीरे यह गंदगी जिद्दी दाग में बदल जाते हैं। जिसके बाद में साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।

हम जिद्दी दागों को बिना मेहनत हटाने के लिए हम मार्केट से महंगे क्लीनर्स खरीदकर लाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप 1 नींबू से इसकी पुरानी चमक को वापस ला सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको माइक्रोवेव में जमी गंदगी को कैसे साफ करें।

नींबू, माइक्रोवेव पर जमी गंदगी को ऐसे करें साफ

नींबू में प्राकृतिक रूप से सिट्रिक एसिड और खट्टापन होता है। जो तेल के दाग और जिद्दी चिकनाई को आसानी से हटा देता है। जब नींबू को पानी में उबालकर माइक्रोवेव के अंदर रखा जाता है, तो इसकी भाप पूरे ओवन में फैल जाती है।

यह भाप जमी हुई चिकनाई और जिद्दी दाग को अंदर से ढीला करके आसानी से निकाल देती है। वहीं नींबू की भीनी खुशबू माइक्रोवेव के अंदर से आने वाले खाने की सड़ी या अजीब सी बदबू को चुटकियों में गायब कर देती है।

सामग्री
नींबू-1
पानी-1 कटोरी
सूखा कपड़ा-1
माइक्रोफाइबर कपड़ा-1
स्क्रब-1
सिरका- 1 ढक्कन

साफ करने का आसान तरीका

सबसे पहले माइक्रोवेव-सेफ बाउल में एक या डेढ़ कप सादा पानी भरें।

अब एक नींबू को का रस निचोड़कर इसमें निकालें।

कटे हुए नींबू के टुकड़ों को भी पानी के कटोरी में डाल दें।

फिर बाउल को माइक्रोवेव के अंदर रखें और दरवाजा बंद कर दें।

करीब 3 से 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव को चला दें।

समय पूरा होने के बाद स्विच बंद कर दें।

5 से 10 मिनट के बाद माइक्रोवेव खोलें।

इस तरह से भाप की वजह से चिकनाई और जिद्दी पपड़ी ढीली पड़ जाएगी।

अब माइक्रोवेव को सूती या माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछकर साफ करें।

इन बातों का रखें ध्यान

उबला हुआ नींबू का पानी जब भी माइक्रोवेव से बाहर निकालें, तो हाथ को बचाने के लिए किसी कपड़े या फिर दस्ताने का इस्तेमाल करें। अगर लंबे समय के बाद माइक्रोवेव साफ कर रही हैं, तो मुलायम स्पंज पर हल्का सा सिरका लगाकर पोछें।

फिर दोबारा से अप्लायंस को साफ करें। इस ट्रिक को महीने में कम से कम दो बार जरूर करें। इससे माइक्रोवेव में कभी बदबू और जिद्दी दाग की समस्या नहीं आएगी। वहीं आपका एप्लायंस भी नए जैसा बना रहेगा।

Continue reading on the app

'अपने पति की इज्जत की धज्जियां...', माही विज ने मैरी कॉम को लेकर कही बड़ी बात, दिग्गज मुक्केबाज के निकले आंसू

Bigg Boss Mary Kom-Mahhi Vij: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में हर रोज नए मुद्दों और कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है. हाल ही में यंग डीएसए के बाद गुल्लू ने कैप्टेंसी जीती और वह घर के नए कैप्टन बन गए हैं. इसी के साथ घर में घमासान भी शुरू हो चुका है. पिछले एपिसोड में माही विज (Mahhi Vij) ने मैरी कॉम (Mary Kom) पर आरोप लगाया था. वह घर में कुछ नहीं करती हैं और सिर्फ चुगली करती हैं. जिससे मैरी भड़क गईं और उन्होंने भी माही को लेकर कह दिया कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है सिर्फ नए-नए कपड़े पहनकर घूमती रहती हैं. यह बात आगे बढ़ते-बढ़ते बहस में बदल गई है और मैरी ने मां को लेकर बात कही, जिससे माही पूरी तरह भड़क गई और उन्होंने खुद को डिफेंड करते हुए कहा कि मां पर मत आना. आइए जानते हैं कि पूरा विवाद क्या था और माही ने मैरी को लेकर क्या कहा. 

घर में योगदान को लेकर हुई बहस

दरअसल, बिग बॉस 20 के पिछले एपिसोड में मैरी कॉम और एक्ट्रेस माही विज के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. यह बहस तब शुरू हुई जब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स से उस साथी का नाम बताने को कहा, जिसने गेम में सबसे कम योगदान दिया हो. बहस कन्फेशन रूम में शुरू हुई, बिग बॉस ने माही विज, उदिति सिंह और आसिफ खान से एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा था, इसके बदले में घर को राशन मिलना था. माही और उदिति ने शुरू में लव गिल का नाम सुझाया, लेकिन आसिफ इससे राजी नहीं थे. जब आसिफ ने अमन गांधी का नाम लिया तो माही और उदिति ने उसे मानने से इनकार कर दिया. इसके बाद माही ने मैरी कॉम को चुना और कहा कि उन्होंने बॉक्सर को ज़्यादातर किचन में काम करते ही देखा है.

मैरी को लेकर माही ने कही ये बात

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि माही ने ऐसा भी दिखाया जैसे उन्हें मैरी का नाम याद न हो और उदिति से पूछा, 'उस किक बॉक्सर का नाम क्या है?' आसिफ माही की इस बात से भी राजी नहीं नजर आए और उन्होंने कहा कि मैरी का घर में कुछ कंटेस्टेंट्स की तुलना में ज़्यादा योगदान रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह एंटरटेन करती हैं. हालांकि, किसी एक नाम पर बात नहीं बनी, जिसके बाद बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया. इसके बाद मैरी ने अपने योगदान पर की गई कमेंट्स को लेकर माही और उदिति को घेरना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वह घर में सबके लिए खाना बनाती और खिलाती हैं और पूछा कि बाकी कंटेस्टेंट्स क्या करते हैं देते हैं. मैरी ने उनसे कहा, 'सबसे पहले खाना खाने आ जाते हैं, पूछते हैं मेरा योगदान क्या है? तुम्हारा क्या है? सिर्फ़ मेकअप करके, नए कपड़े पहनकर यही आता है, और क्या आता है?'

'अपने पति की इज्जत की धज्जियां...'

उदिति सिंह मैरी की इन बातों को सुनकर बुरी तरह भड़क जाती हैं और माही से बात करते हुए कहती हैं. वह बकवास कर रही हैं, लीजेंड हैं तो सिर बिठा लें. इसके बाद झगड़ा और बढ़ जाता है. जब मैरी ने मां और घर को कमेंट किया. मैरी ने कहा था कि घर चलाना आसान नहीं है और मां है तो ये बात पता होनी चाहिए. ये बात सुनकर माही पूरी तरह गुस्से में आ जाती हैं. माही ने सीधे-सीधे मैरी से कहा, 'मां पर मत आओ, ब्लो द बेल्ट मत जाओ,  तुम्हारी जुबान दिखती है क्या है. उन्होंने कहा, 'मैं तुमसे अच्छी मां हूं. मेरी जैसी मां कोई पैदा नहीं हुई. कम से कम तुमसे तो अच्छी हूं, मैं अपने पति की आजतक इज्जत करती हूं. तुम्हारे तरह नहीं अपने पति की इज्जत की धज्जियां उड़ाती फिरती हैं.' इस दौरान मैरी रोती हुई भी नजर आई थीं. 

ये भी पढ़ें: 'नखरे दिखाएगी...कितना लेती है दिन का?' पारस छाबड़ा की एक्ट्रेस ने खोली पोल, फोटो के साथ शेयर की प्राइवेट बातें

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण के आगे गंभीर-गिल की नहीं चली, एक खिलाड़ी के लिए क्यों हुई दिग्गजों में खींचतान?

एशियन गेम्स और भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक ही वक्त पर होने के कारण कुछ खिलाड़ियों को सिर्फ एक ही टीम में जगह मिल सकती थी. ऐसे ही एक खिलाड़ी की मांग गिल-गंभीर ने की, जिसे ठुकरा दिया गया. Sat, 19 Sep 2026 18:46:06 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: DUSU Election Results के नतीजो पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? | ABVP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:36:13+00:00

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: Rahul Gandhi का युवा कार्ड, DUSU Election में बेअसर? | ABVP | NSUI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:32:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers