Responsive Scrollable Menu

नडियाद में आयोजित हुआ ‘मातृ संवाद’ कार्यक्रम, हर्ष संघवी ने सखी मंडल की महिलाओं से की बातचीत

गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद में सेवा संकल्प अभियान- 2026 के तहत मातृ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया. उत्तरसंडा में हुए इस कार्यक्रम में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सखी मंडलों और गृह उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया. कार्यक्रम का मुख्य फोकस                               नारी शक्ति और महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर रहा. 

डिप्टी सीएम हर्ष संघवी गांधीनगर से युवा कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से कार्यक्रम में पहुंचे. उत्तरसंडा स्थित श्रीजी पापड़ गृह उद्योग में आयोजित समारोह में संघवी ने महिलाओं से बातचीत की और उनके काम और ग्रामीण स्तर पर जारी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. डिप्टी सीएम ने कहा कि सेवा यात्रा का उद्देश्य गांवों तक पहुंचाना, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना, स्वच्छता अभियान चलाना, वृद्धाश्रमों में सेवा करना और गौसेवा करना है. डिप्टी सीेएम ने महिलाओं से गांवों को साफ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रसायों में एक्टिव भागीदारी की अपील भी की. 

सरकारी योजनाओं से बदलाव का दावा

संघवी ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के दौरान लागू की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय और किसान सम्मान निधि का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और सिंचाई के पानी की उपलब्धता बड़ी चुनौती थी. उनके अनुसार, अब गांवों और खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ 24 घंटे बिजली की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है, 

महिलाओं की भागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनीषा वकील, राजस्व राज्य मंत्री संजयसिंह महीडा, जिला पंचायत अध्यक्ष हितेशकुमार डाभी, नडियाद विधायक पंकज देसाई सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सखी मंडलों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

‘मातृ संवाद’ के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, ग्रामीण स्तर पर उनके काम को प्रोत्साहित करने और स्वच्छता जैसे सामाजिक अभियानों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत आयोजित गतिविधियों का हिस्सा है।

 

Continue reading on the app

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें हुईं प्रभावित, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। परिचालन संबंधी बाधाओं के कारण शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें विलंबित या रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें या एयरपोर्ट पर मौजूद टीमों से मदद लें।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक एडवाइजरी में कहा, स्पाइसजेट की कुछ उड़ानों के संचालन में व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। दिल्ली एयरपोर्ट की टीमें प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और जरूरी सहयोग के लिए एयरलाइन और संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

इससे पहले, 15 सितंबर को भी ऐसी एक घटना हुई। उस समय दुबई जाने वाले विमानों के बार-बार रीशेड्यूल और देर होने के बाद स्पाइसजेट के लगभग 200 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया था। एयरलाइन ने कहा था कि एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि स्पाइसजेट वित्तीय और परिचालन संबंधी समस्याओं से जूझ रही है, जिसके कारण उसके बेड़े का एक बड़ा हिस्सा ग्राउंडेड हो गया है।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने जुलाई में स्पाइसजेट लिमिटेड पर अपने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भ्रामक डिजाइन प्रैक्टिस, जिन्हें आमतौर पर डार्क पैटर्न के रूप में जाना जाता है, को अपनाने के लिए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इनमें उपभोक्ताओं को स्वचालित रूप से अपने लॉयल्टी प्रोग्राम में शामिल करना और पूर्व चयनित विकल्पों के माध्यम से प्रचार संबंधी संचार के लिए सहमति प्राप्त करना शामिल था।

यह आदेश तब जारी किया गया जब अथॉरिटी ने पाया कि एयरलाइन का ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ऐसे इंटरफेस डिजाइन का इस्तेमाल करता था जो उपभोक्ताओं की पसंद को प्रभावित करते थे और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन करते थे।

सीसीपीए ने यह भी पाया कि उपयोगकर्ताओं को प्रचार संदेश प्राप्त करने के लिए सहमति देने वाला माना गया था, क्योंकि संबंधित विकल्प उपभोक्ताओं से किसी भी सकारात्मक कार्रवाई की जरूरत के बिना डिफॉल्ट रूप से चुना गया था।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs AUS: 41 की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक अर्धशतक

ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग इरविन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में एक ऐतिहासिक अर्धशतक जड़ा. वो नडे अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए. Sun, 20 Sep 2026 19:06:02 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : Congress प्रवक्ता क्या बोले कि भड़क गई जनता? | Rahul Gandhi | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:42:57+00:00

Muzaffarpur Murder का 48 घंटे में खुलासा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:44:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers