BO पर सुस्त पड़ने लगी 'मिर्जापुर द मूवी'! 15वें दिन 'हनुमान अंश' के मुकाबले आधी कमाई की
'Mirzapur The Movie' ने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है। 15वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई। फिल्म 6 हफ्ते का वक्त बिता चुकी 'हनुमान अंश' से काफी पीछे छूटने लगी है।हालांकि, दुनियाभर में फिल्म का कारोबार 300 करोड़ के करीब हो गया है।
ममता बनर्जी को बड़ा झटका! नंदीग्राम के बाद रेजीनगर उम्मीदवार ने भी वापस लिया नामांकन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद लगातार चर्चा में है. मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट से ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और नए चुनाव चिन्ह के साथ मतदाताओं तक पहुंचना मुश्किल होगा.
कार्यकर्ताओं की कमी का भी किया जिक्र
नामांकन वापस लेने के बाद रबीउल आलम चौधरी ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए उनके पास पर्याप्त कार्यकर्ता नहीं बचे हैं. उनका कहना है कि इसका असर बूथ पर एजेंट लगाने और चुनाव से जुड़े कामों पर भी पड़ सकता है. उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के पीछे हटने की वजह प्रशासन का डर बताया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






