Responsive Scrollable Menu

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर 30 महिलाओं समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त छापेमारी शुक्रवार रात 10:00 बजे शुरू हुई और शनिवार तड़के 3:00 बजे तक चली।

पुलिस के मुताबिक एक साथ की गई छापेमारी के दौरान 18 स्पा में से आठ में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के शुरुआती साक्ष्य मिले। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अब जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्यों का आकलन कर रही है, ताकि इस नेटवर्क और इसके मालिकों, संचालकों, प्रबंधकों और मदद करने वालों की भूमिकाओं का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि कुछ स्पा बंद थे, लेकिन अधिकारियों ने जब उन्हें खुलवाया और उनमें पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मौके से 30 महिलाओं और 20 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके और ऐसी गतिविधियों से जुड़े किसी भी संभावित नेटवर्क या इसमें मदद करने वालों की पहचान की जा सके।’’ पुलिस ने बताया कि वह स्पा में मौजूद पुरुषों की भूमिका की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि वह वैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आड़ में की जाने वाली संगठित अवैध गतिविधियों के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं की नीति अपनाती है।

पुलिस ने कहा कि उसने स्पा में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि यह संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम पुलिस, हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी और उनकी टीम, तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

Tukaram Mundhe: तुकाराम मुंडे ने शाहरुख, अजय और टाइगर को 'कानून तोड़ने वाला' बताया, कहा- अब तक किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया

Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने विमल इलायची का विज्ञापन करने के लिए अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की आलोचना की। इतना ही नहीं एफडीए आयुक्त ने तीनों एक्टर्स को कानून तोड़ने वाला बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Viral Video : होटल के किचन में धधकी आग, मौके पर मचा हड़कंप | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T22:00:19+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आया बड़ा अपडेट! | DA Hike | Salary Hike |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T22:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers