Responsive Scrollable Menu

Mausam Alert: बिहार, बंगाल से तमिलनाडु और राजस्थान तक आंधी-पानी की चेतावनी, इन 10 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mausam Alert: 19 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। IMD ने बिहार, बंगाल, राजस्थान, ओडिशा समेत 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Continue reading on the app

Kerala: Congress MLA सेबेस्टियन एम.जे. ने पूर्व विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

राजनीतिक शिष्टाचार की एक दुर्लभ मिसाल पेश करते हुए पूजर से कांग्रेस विधायक सेबेस्टियन एम.जे. ने खुद पीछे हटते हुए अपने पूर्ववर्ती सेबेस्टियन कुलाथुंकल को उस पुल परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उनके कार्यकाल में मंजूरी मिली थी। यहां एरुमेली-अमाकुन्नु पुल को तब मंजूरी मिली थी जब केरल कांग्रेस (एम) के नेता कुलाथुंकल विधानसभा में पूजर का प्रतिनिधित्व करते थे। इसके निर्माण के लिए उनके विधायक संपत्ति कोष से 80 लाख रुपये आवंटित किए गए थे।

वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का हिस्सा रहे कुलाथुंकल को हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सेबेस्टियन एम.जे. ने हराया था। कुलाथुंकल 2021 से 2026 तक पूजर से विधायक थे। स्थानीय निकाय प्रतिनिधि ने बताया कि पुल के उद्घाटन की तैयारियों के दौरान मौजूदा विधायक ने सुझाव दिया कि इसका उद्घाटन कुलाथुंगल को करना चाहिए।

मौजूदा विधायक के सुझाव के बाद पूर्व विधायक को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में सेबेस्टियन एम.जे. ने कहा कि यह पुल इलाके के लोगों के सपने के पूरा होने का प्रतीक है। विधायक बनने के बाद इस क्षेत्र में यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

सेबेस्टियन ने कहा, ‘‘यह एक सार्वजनिक परियोजना है। हालांकि इसका पूरा श्रेय और जिम्मेदारी पूर्व विधायक को जाती है क्योंकि अगर उन्होंने इतनी राशि आवंटित नहीं की होती तो इसका उद्घाटन संभव नहीं हो पाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है, इसलिए मैं शब्दों और भावना दोनों के लिहाज से कहना चाहूंगा कि असल में उन्होंने ही इसका उद्घाटन किया है।’’ सेबेस्टियन ने कहा कि उन्होंने पुल का उद्घाटन करने के लिए कुलाथुंकल को आमंत्रित करने का सुझाव दिया था और कहा कि पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष या वे लोग जो परियोजना मंजूर होने के समय पद पर थे, वे भी संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे मेरा कोई अपमान या अनादर नहीं होता।

यह पूरी तरह से गलतफहमी है। ऐसा विचार मेरे मन में कभी नहीं आया। अगर उन्होंने कोष दिया है तो हमें उनका सम्मान करना चाहिए।

राजनीति यही तो है-राजनीति समाज का विकास है।’’ सेबेस्टियन ने कहा, ‘‘उन्होंने (कुलाथुंकल) अपना कर्तव्य बखूबी निभाया। उसके बाद, मुझे भी अपना कर्तव्य गरिमा के साथ निभाना चाहिए।’’ बाद में कुलाथुंकल ने औपचारिक रूप से पुल का उद्घाटन किया। एक और अनोखी बात यह थी कि आधारशिला पर विधायक का नाम नहीं लिखा गया था।

मौजूदा विधायक और उनके पूर्ववर्ती ने उद्घाटन समारोह में संयुक्त रूप से रिबन काटा।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: इंग्लैंड ने किया श्रीलंका का क्लीन स्वीप, नुकसान टीम इंडिया का हो गया, छिन गई नंबर-1 रैंक

इंग्लैंड ने दो महीने पहले भी टीम इंडिया से ICC टी20 रैंकिंग में पहला स्थान छीना था. हालांकि तब 2 हफ्ते बाद ही भारत ने फिर वापसी की थी लेकिन अब एक बार फिर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को धकेल दिया है. Sat, 19 Sep 2026 22:27:15 +0530

  Videos
See all

DUSU Election 2026 | गड़बड़ी के आरोपों पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:38:03+00:00

Middle East War: ट्रंप ने ग्रीनलैंड 'खरीद' लिया! #shorts #donaldtrump #breakingnews #greenland #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers