Ganpati Visarjan: रणबीर कपूर ने मां नीतू संग किया बप्पा का विसर्जन, बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया भट्ट
Ganpati Visarjan: इन दिनों बॉलिवुड के सितारे गणेश विसर्जन को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने भी शुक्रवार को बेटी राहा के साथ मिलकर अपने मुंबई वाले घर के बाहर बप्पा का विसर्जन किया। जहां रणबीर बप्पा के विदाई की रस्मों करते दिखाईं दिए, तो वहीं आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा को पैपराजी के कैमरे से बचाती-छिपाती दिखीं। उनका पूरा ध्यान राहा पर रहा।
गणपति विसर्जन में साथ दिखा कपूर परिवार
विसर्जन से पहले कपूर फैमिली ने पैपराजी के लिए खूब सारी तस्वीरें खिंचवाईं। रणबीर कपूर इस दौरान रस्ट ऑरेंज रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आए। उन्होंने गणपति की मूर्ति उठाई और ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़े।
वहीं, नीतू कपूर नीले रंग के कुर्ता सेट में नजर आईं। उनके हाथ में पूजा की थाली थी और उन्होंने भी गणपति बप्पा का जयकारा लगाया। आलिया भट्ट ने इस मौके पर पिंक और ग्रीन रंग का कुर्ता-सूट पहना था। वह अपनी बेटी राहा को गोद में लिए नजर आईं। राहा ने पेस्टल रंग के कपड़े पहने हुए थे और वह अपनी मां से लिपटी हुईं दिखाई दीं।
बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया
गणेश विसर्जन के बीच आलिया भट्ट पैपराजी के कैमरों से बेटी राहा को छिपाती दिखीं। बता दें, कुछ समय पहले रणबीर और आलिया ने पैपराजी से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान राहा की तस्वीरें और वीडियो नहीं लेने का अनुरोध किया था। कथित तौर पर उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि अनुरोध नहीं मानने पर उन्हें कानूनी कदम उठाने पड़ सकते हैं। इसके बाद आलिया ने भी सोशल मीडिया पर राहा की ऐसी तस्वीरें पोस्ट करने से परहेज किया है, जिनमें उनका चेहरा साफ दिखाई देता हो।
रणबीर कपूर-आलिया इन नईं फिल्मों में आएंगे नजर
रणबीर कपूर पिछली बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘एनिमल’ में नजर आए थे। फिलहाल वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा भाग 2027 में आने की बात कही गई है।
वहीं, ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। आलिया के पास सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘तुम्बाड 2’ भी है। इसके अलावा उन्होंने Prime Video की सीरीज ‘डोंट बी शाइ’ को प्रोड्यूस किया है, जो 25 सितंबर से स्ट्रीम होने वाली है।
MP: आगर मालवा में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी कार बरसाती नाले में बही, 8 की मौत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










