Responsive Scrollable Menu

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां घंटों बैठकर काम करते हैं, वहां हमारी हैमस्ट्रिंग, पीठ और कंधे सबसे ज्यादा अकड़ जाते हैं। ऐसे में पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन एक ऐसा अभ्यास है, जो न सिर्फ शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है बल्कि मन को शांत कर तनाव को दूर करने में भी बेहद मददगार है।

पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन आगे की ओर झुकने वाला योगासन है, जो पश्चिमोत्तानासन के लाभों के अलावा पैरों के भीतरी भाग, कंधों के नीचे और बीच की मांसपेशियों को भी व्यापक खिंचाव प्रदान करता है। पाद प्रसार पश्चिमोत्तानासन नाम संस्कृत शब्दों पाद (जिसका अर्थ है पैर), प्रसार (जिसका अर्थ है फैलाना), पश्चिम (जिसका अर्थ है पश्चिम या शरीर का पिछला भाग), उत्तान (जिसका अर्थ है ऊपर उठाया हुआ या विस्तारित) और आसन (जिसका अर्थ है मुद्रा) से लिया गया है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन (या पाद प्रसार पश्चिमोत्तानासन) बैठकर किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण योगासन है। यह सामान्य पश्चिमोत्तानासन (जिसमें पैर आपस में जुड़े होते हैं) का एक उन्नत रूप है, जिसमें पैरों को फैलाकर आगे की ओर झुका जाता है।

पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन करते वक्त पैर फैलाकर आगे झुकते हैं तो जांघ के पीछे की हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों पर सबसे ज्यादा खिंचाव आता है। रोजाना अभ्यास से इसकी टाइटनेस दूर होती है और पैरों में हल्कापन महसूस होता है।

पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन करते वक्त दोनों पैरों को अपनी क्षमता के अनुसार चौड़ा करके आगे की ओर झुकाते हैं, तो इसका सीधा असर ग्रोइन और अंदरूनी जांघों पर पड़ता है।

दरअसल हमारी अंदरूनी जांघों में एडक्टर मांसपेशियों का एक समूह होता है, जो ग्रोइन से जुड़ा होता है। लगातार बैठे रहने, गलत पोस्चर या व्यायाम न करने से ये मांसपेशियां बहुत टाइट और छोटी हो जाती हैं। जिन लोगों को चलने, सीढ़ियां चढ़ने या जमीन पर बैठने में अंदरूनी जांघों में खिंचाव महसूस होता है, उनके लिए ये आसन बहुत फायदेमंद है। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो रनिंग, साइकिलिंग या जिम करते हैं।

इस आसन को करने के दौरान शरीर को जबरदस्ती नीचे न झुकाएं, शुरुआत में जितना संभव हो उतना ही झुकें। यदि किसी भी व्यक्ति को स्लिप डिस्क, साइटिका या पीठ के निचले हिस्से में गंभीर दर्द हो, तो इस आसन को करने से बचें।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता पर बड़ी खुशखबरी, Zealand संसद में हो गया पास, निवेश मंत्री मैक्ले ने लागू होने की बता दी तारीख

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर बड़ा अपडेट सामने आया है. न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री ने इसके लागू होने के समय पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि अगले महीने लागू होने की उम्मीद है. दोनों देश समझौते को लागू करने के लिए जरूरी आधिकारिक दस्तावेजों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने एएनआई को बताया कि न्यूजीलैंड की संसद इस समझौते को मंजूरी दे चुकी है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को समझौता लागू होने के पहले दिन से ही न्यूजीलैंड के बाजार में बिना शुल्क के सामान भेजने की सुविधा मिलेगी. मैक्ले ने कहा कि समझौता अब लागू होने के काफी करीब है. न्यूजीलैंड की संसद में इसे 93 सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि 26 ने इसके खिलाफ वोट किया.

औपचारिक प्रक्रिया हो रही पूरी

मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि दोनों देश अब समझौते को लागू करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. मैक्ले के मुताबिक, अगले एक महीने के भीतर इसके लागू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर बड़ा बदलाव, छंटनी करने वाली कंपनियों पर होगी नजर

 

न्यूजीलैंड की संसद में 15 सितंबर को मिली थी मंजूरी

न्यूजीलैंड की संसद ने 15 सितंबर को भारत के साथ हुए समझौते को लागू करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी. इसे 93 सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि 29 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया. इसके बाद 17 सितंबर को इसे अंतिम मंजूरी भी मिल गई. मैक्ले ने कहा कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा मौका है. समझौते के तहत न्यूजीलैंड पहले ही दिन से भारतीय सामान पर टैरिफ यानी आयात शुल्क को शून्य करने के लिए प्रतिबद्ध है.

समझौते से क्या होगा फायदा

मैक्ले ने कहा कि इस समझौते के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच केमिकल, फार्मास्यूटिकल्स और मशीनरी के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि सेवाओं, खासकर आईटी और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की काफी संभावना है. मंत्री के मुताबिक, न्यूजीलैंड को भारत में अपने खाद्य उत्पादों, मशीनरी, सेवाओं और निवेश के लिए ज्यादा बाजार मिलने की उम्मीद है. उन्होंने इस समझौते को दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए फायदेमंद समझौता बताया.

9 महीनों तक चली बातचीत

मंत्री मैक्ले ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने एक-दूसरे पर भरोसा जताते हुए इस समझौते की सभी शर्तों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है. दोनों देशों की सरकारों ने भरोसा जताया है कि वे समझौते में किए गए वादों को पूरा करेंगी. करीब नौ महीने चली बातचीत के बाद 27 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए थे. इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड में भारतीय सामान के निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

यह भी पढ़ें:
राष्ट्रपति ट्रंप ने बैन किए CNN समेत 3 बड़े मीडिया संस्थान, लगाए ये गंभीर आरोप

Continue reading on the app

  Sports

धोनी ने लिखी दोस्ती की नई दास्तां, जहीर को दिलाई CSK परिवार में मुखिया की जगह, 2011 वर्ल्ड कप जिताने का रिटर्न गिफ्ट!

zaheer- dhoni bonding csk: धोनी के सुझाव के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए भारत के महान पूर्व तेज गेंदबाज ज़हीर ख़ान को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में यह एक युगांतरकारी बदलाव है, क्योंकि ज़हीर ने उस लंबे कोचिंग कार्यकाल की जगह ली है जो पिछले कई वर्षों से टीम के थिंक-टैंक का सबसे मजबूत स्तंभ था. Mon, 21 Sep 2026 19:57:34 +0530

  Videos
See all

SanganerThar Accident पर बोलीं DCP Ranjeeta Sharma,परिजनों की शिकायत पर होगी निष्पक्ष जांच | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:46:01+00:00

Ahmedabad: गरबा में 'रेंट अ पार्टनर' का झांसा, Social Media पर चल रहा Cyber ठगी का नया खेल | Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:42:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers