Box Office Report: 'हनुमान अंश' ने 43वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 'दायरा' की Vibe के साथ हुई कड़ी टक्कर, देखें कितना किया कलेक्शन?
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी भक्ति ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित कर दी है. शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद, इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक कमाई की.
हालांकि वीकेंड से पहले शुक्रवार को इसकी कमाई में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन यह फिल्म अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी आगे बनी हुई है. दायरा और वाइब जैसी नई रिलीज फिल्मों के मुकाबले हनुमान अंश का कलेक्शन काफी अच्छा रहा. आइए देखें, शुक्रवार को दायरा, वाइब और हनुमान अंश ने कितना कलेक्शन किया?
'हनुमान अंश' की 43वें दिन की कमाई
डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में मात्र ₹2 करोड़ के छोटे बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 43वें दिन भी इस फिल्म के कलेक्शन में कोई कमी नहीं आई है. 43वें दिन इस फिल्म ने देश में ₹5.00 करोड़ की नेट कमाई की. गुरुवार को इसका कलेक्शन ₹6.25 करोड़ रहा था.
फिल्म ने अब तक भारत में ₹248.38 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹316.30 करोड़ का शानदार वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि यह फिल्म अपनी लागत के मुकाबले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12,319% का मुनाफा कमा चुकी है. विदेश में भी 11 सितंबर को रिलीज होने के बाद से यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ओवरसीज इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹23.00 करोड़ तक पहुंच गया है. शुक्रवार को इसके 6,462 शोज में औसतन 18% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
'दायरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी और करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'दायरा' को बॉक्स ऑफिस पर करारा झटका लगा है. रिलीज के पहले दिन यह फिल्म दर्शकों को खींचने में पूरी तरह नाकाम रही और ₹1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई.
शुक्रवार को 'दायरा' ने महज ₹90 लाख की नेट कमाई की. फिल्म के 2,283 शोज में से केवल 12% सीटें ही भरी हुई नजर आईं. समीक्षकों और दर्शकों से मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद अब वीकेंड के बाद इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में टिके रहना मुश्किल नजर आ रहा है.
कुणाल खेमू की 'वाइब' ने किया हैरान
दूसरी तरफ, कुणाल खेमू (Kunal Khemu), प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की कॉमेडी फिल्म 'वाइब' ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है. शुरुआती अनुमानों के उलट, जहां इसके लाखों में सिमटने की उम्मीद थी, इसने पहले दिन ₹1.50 करोड़ की नेट कमाई की. इसके 3,194 शोज में 14% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे अब वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ने की पूरी उम्मीद है.
इसके पहले ही दिन के कलेक्शन ने अब मेकर्स की उम्मीदों को बढ़ा दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स भी काफी अच्छा देखने को मिल रहा है. इसे देखने के बाद दर्शक पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं, जिससे इसकी कमाई में बढ़त की उम्मीद की जा रही है.
'मिर्जापुर द मूवी' का 15वें दिन का कलेक्शन
वहीं, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज के 15वें दिन बड़ा झटका लगा है. इसकी कमाई में 31.25% की भारी गिरावट आई और इसने अब तक की सबसे कम ₹2.75 करोड़ की नेट कमाई की. करीब 80-90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस क्राइम-थ्रिलर ने अब तक भारत में कुल ₹206.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, 'मिर्जापुर द मूवी' को अभी भी फैंस का ठीक-ठाक प्यार मिल रहा है.
Entertainment News Live Updates: गणपति विसर्जन के टाइम आलिया बेटी राहा को कैमरों से बचाती आईं नजर, वीडियो आया सामने
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










