Responsive Scrollable Menu

लाल सूट पहन लड़की ने ढाया कहर, किया शानदार डांस, अदा ने बना दिया लोगों को दीवाना!

Viral Video: सोशल मीडिया पर लाल सूट पहनकर डांस करती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की धुन पर लड़की ने शानदार डांस मूव्स और खूबसूरत एक्सप्रेशन से ऐसी परफॉर्मेंस दी कि देखने वालों की नजरें थम गईं. उसका कॉन्फिडेंस और अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gorikajalofficial नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले की एक महिला ने पति पर उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायल महिला को सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां से उसे हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके सिर पर हमला किया और चाकू से उसकी नाक काटकर नाली में फेंक दी। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के समय उसकी सास और ससुर ने उसके हाथ पकड़े थे। सांडी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पुष्पराज ने बताया कि महिला करीब तीन महीने पहले किसी के साथ चली गई थी और बृहस्पतिवार को दोबारा वापस आने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, विवाद के दौरान पति ने मारपीट करते हुए पत्नी की नाक दांत से काट ली। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पति दीपक को हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं ससुराल पक्ष ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बहू साधना (27) ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके बाद साधना युवक के साथ चली गई थी। सास ने बताया कि अचानक लौटकर साधना बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी।

इसी को लेकर विवाद हुआ और साधना ने पति के निजी अंग को दांत से काट लिया और बाद में खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल हो गई। साधना की शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। दंपति की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है।

पुलिस के अनुसार महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि सास ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन, पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम ने जीता रजत पदक

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 के मंच पर भारत के निशानेबाजों ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। सोमवार को एइची प्रेफेक्चुरल जनरल शूटिंग गैलरी में खेले गए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) पर कब्जा जमाया। देश के तीन होनहार निशानेबाजों- रुद्राक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की तिकड़ी ने मिलकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारतीय दल ने कुल 1890.1 अंकों का उत्कृष्ट स्कोर खड़ा कर पोडियम पर अपनी जगह पक्की की।

चीन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
इस बेहद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में स्वर्ण पदक चीन की झोली में गया। शेंगे लिहाओ, मा सिहान और झांग चांगदोंग की चीनी तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1899.0 अंकों का कुल स्कोर बनाकर एक नया क्वालिफिकेशन वर्ल्ड रिकॉर्ड (Qualification World Record) अपने नाम किया। चीन के रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, लेकिन टीम के इस शानदार प्रदर्शन ने देश की झोली में एक और प्रतिष्ठित पदक डाल दिया है।

व्यक्तिगत फाइनल में भी चमके रुद्राक्ष और हिमांशु
टीम स्पर्धा के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत वर्ग से भी बेहद अच्छी खबर सामने आई है। रुद्राक्ष पाटिल ने शानदार लय दिखाते हुए व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में 631.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु ढिल्लों 630.0 अंक हासिल कर सातवें पायदान पर रहे। इन दोनों ही भारतीय निशानेबाजों ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, तीसरे भारतीय निशानेबाज पार्थ माने 628.3 अंक हासिल करके 10वें स्थान पर रहे।

क्वालिफिकेशन के शीर्ष आठ स्थानों में चीन के तीन निशानेबाज़ शामिल थे, लेकिन एक देश से केवल दो ही खिलाड़ी फाइनल में उतर सकते हैं। इस नियम के कारण पांचवें स्थान पर रहे झांग चांगदोंग शीर्ष आठ में होने के बावजूद फाइनल की रेस से बाहर हो गए। चीन के शेंगे लिहाओ ने 635.4 अंकों के एशियाई खेल क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि उनके हमवतन मा सिहान दूसरे स्थान पर रहे। भारतीय निशानेबाजों के इस शानदार सफर से अब व्यक्तिगत फाइनल्स में भी पदक की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Mon, 21 Sep 2026 08:16:01 +0530

  Videos
See all

DUSU Election Update: DUSU के उपाध्यक्ष Deepanshu Shokeen ने Rahul Gandhi पर ये क्या कहा? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T03:30:39+00:00

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | UPI Payment Charges |Top News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T03:28:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers