Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे
खबरों के मुताबिक, Bigg Boss 20 में पहला एविक्शन हो गया है और रोहेड खान को दूसरे हफ़्ते में शो से बाहर कर दिया गया है। उन्हें आसिफ़ खान और तन्मय सिंह (जिन्हें स्काउटओपी के नाम से भी जाना जाता है) के साथ सीधे एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था। शो में पहले भी रोहेड की टास्क और घर की दूसरी गतिविधियों में कम मौजूदगी पर बात हुई थी, और सलमान खान ने भी 'वीकेंड का वार' के दौरान उनके गेम पर सवाल उठाए थे।
डेंजर ज़ोन में फंसे थे ये 3 बड़े चेहरे
सज़ा के तौर पर सीधे नॉमिनेट हुए खिलाड़ियों में रोहेड खान के साथ सोशल मीडिया स्टार आसिफ़ खान और मशहूर गेमर तन्मय सिंह (ScoutOP) का नाम भी शामिल था। तीनों ही तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले चेहरे हैं, लेकिन कम सक्रियता की गाज आखिरकार रोहेड पर गिर ही गई। ScoutOP और आसिफ खान के फैंस ने उन्हें वोट देकर डेंजर ज़ोन से सुरक्षित निकाल लिया।
इसे भी पढ़ें: iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, लंबी कतारों के बीच Sonu Sood की एक बात ने छेड़ दी बहस
सलमान खान की चेतावनी भी काम न आई
हाल ही में प्रसारित हुए 'वीकेंड का वार' एपिसोड में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने रोहेड के गेमप्ले पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। सलमान ने उन्हें साफ चेतावनी दी थी कि घर में उनकी मौजूदगी लगभग न के बराबर दिख रही है। न तो वे टास्क में कोई खास दिलचस्पी ले रहे थे और न ही घर के मुद्दों में उनका कोई मजबूत स्टैंड दिख रहा था। घर के बाकी सदस्यों ने भी लगातार रोहेड की कम भागीदारी को लेकर चिंता जताई थी, जिसके चलते उन्हें एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था।
Bigg Boss 20 में आगे क्या होगा?
पहले एविक्शन से घर के माहौल में भी बदलाव आएगा, जहाँ माही विज, कनिका मान, आरिशफ़ा खान, अमन गांधी और काज़ी तौकीर जैसे कंटेस्टेंट पहले ही अलग-अलग तरह से अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। अब जब पहला एलिमिनेशन हो चुका है, तो सबका ध्यान इस बात पर होगा कि बाकी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन के अगले राउंड को कैसे संभालते हैं।
इसे भी पढ़ें: Marathi Film Selected For Oscars 2027 | ऑस्कर के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' चुनी गई भारत की आधिकारिक एंट्री, FFI ने की घोषणा
Bigg Boss 20 के घर में अभी कौन-कौन है?
Bigg Boss 20 की शुरुआत टेलीविज़न, म्यूज़िक, स्पोर्ट्स और सोशल मीडिया जैसे अलग-अलग बैकग्राउंड वाले 16 कंटेस्टेंट के साथ हुई थी। मूल प्रतियोगी लाइन-अप में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान, फैसल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी शामिल हैं।
शो का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ और यह टेलीविजन प्रसारण के साथ-साथ JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है।
बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, रतलाम में भी ठहराव
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब बांद्रा टर्मिनस से बढ़नी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसका फायदा मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी होने वाला है क्योंकि यह रतलाम से गुजरने वाली है।
मुंबई सेंट्रल वेस्टर्न रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह 28 नवंबर तक चलाई जाने वाली है। ये हर गुरुवार को बढ़नी से चलेगी और हर शनिवार को इसका संचालन बांद्रा से होगा। चलिए जान लेते हैं कि ट्रेन रतलाम स्टेशन पर कब आएगी और कब निकलेगी।
8 अक्टूबर से होगी शुरू
मुंबई सेंट्रल की ओर से 8 अक्टूबर से ट्रेन नंबर 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी वीकली स्पेशल शुरू की जाने वाली है। ये बांद्रा से रात 9.30 पर निकलेगी। वहीं वापसी में ये 05037 बढ़नी बांद्रा-टर्मिनस स्पेशल बनकर 7.45 पर बढ़नी से रवाना होगी।
???? Passenger Update: Unreserved Special Train
Western Railway will operate Train No. 05038/05037 BDTS–Barhni-BDTS Unreserved Special for 8 trips from 08.10.2026 to 28.11.2026.
???? 05038 BDTS–Barhni: Every Saturday
???? 05037 Barhni–BDTS: Every Thursday
???? Route: Barhni (BNY) –…— DRM – Mumbai Central, WR (@drmbct) September 16, 2026
ये रहेगा रूट
आते और जाते समय ये ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, सूरत, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा, इटावा, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, बलरामपुर स्टेशन से गुजरेगी। इस वीकली स्पेशल ट्रेन का फायदा उन यात्रियों को होने वाला है जो त्योहारों के समय में गुजरात या उत्तर प्रदेश आना-जाना करना चाहते हैं।
रतलाम कब आएगी
इस ट्रेन के रतलाम स्टेशन पर ठहराव की बात करें तो बांद्रा से निकलने के बाद ये रात 8.30 बजे रतलाम पहुंचेगी। यहां से 8.40 पर वापस निकल कर यह अगले दिन 11.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में येबढ़नी से शाम 7.45 पर निकलेगी और अगले दिन 7.20 पर रतलाम आएगी। यहां से 7.30 पर निकलकर ये अगली सुबह 6.30 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










