गूगल जेमिनी ने तीन असली कंपनियों के सिस्टम में बनाई सेंध, टेस्ट के दौरान हुआ खुलासा
AI की दुनिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गूगल के AI मॉडल जेमिनी ने एक साइबर सिक्योरिटी टेस्ट के दौरान तीन असली कंपनियों के सिस्टम तक पहुंच बना ली. यह घटना मई 2026 में हुई थी.
टेस्ट के दौरान असली कंपनियों के सिस्टम तक पहुंचा जेमिनी
रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सुरक्षा कंपनी Irregular एक टेस्ट कर रही थी. इस टेस्ट में जेमिनी को एक नकली कंपनी के सिस्टम पर साइबर हमला करने का काम दिया गया था. लेकिन टेस्ट के दौरान AI मॉडल इंटरनेट के जरिए असली कंपनियों के सिस्टम तक पहुंच गया. एक मामले में जेमिनी ने पासवर्ड का अनुमान लगाकर सिस्टम में प्रवेश किया. वहीं, दो अन्य मामलों में उसे इंटरनेट पर मौजूद कुछ लॉगिन जानकारी मिली, जिसका इस्तेमाल करके वह संबंधित सिस्टम तक पहुंच गया. हालांकि, गूगल के मुताबिक जेमिनी को जब पता चला कि वह असली कंपनियों के सिस्टम तक पहुंच गया है, तो उसने अपनी गतिविधि रोक दी, गूगल ने संबंधित कंपनियों को इस बारे में जानकारी भी दी.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: आज फिर बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी
साइबर सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई तेज
इस घटना के सामने आने के बाद AI की बढ़ती ताकत और साइबर सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब AI मॉडल सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कई काम खुद भी कर सकते हैं. ऐसे में विशेषज्ञों के सामने यह चुनौती है कि AI को काम करने की आजादी देते समय उसकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए. साइबर सुरक्षा कंपनी Irregular के मुताबिक, इस मामले से जुड़ी खामियों को ठीक कर दिया गया है. इस घटना में किसी कंपनी को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: इंदौर में राहुल गांधी का छात्र संवाद, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राष्ट्रपति ट्रंप ने बैन किए CNN समेत 3 बड़े मीडिया संस्थान, लगाए ये गंभीर आरोप
Trump Bans Media Outlets: अमेरिका में प्रेस पर बड़ा एक्शन हुआ है. राष्ट्रपति ट्रंप ने CNN समेत 3 बड़े मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन कर दिया है. ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर अपने और अपने प्रशासन को लेकर लगातार ऐसी खबरें प्रकाशित करने का आरोप लगाया, जिन्हें वह ‘फेक न्यूज’ मानते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने का ऐलान किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में कुछ और मीडिया संस्थानों को भी व्हाइट हाउस से बाहर किया जा सकता है.
President Trump said that he might bar other media outlets from the White House, hours after saying CNN, MS NOW and Politico were banned. ‘I don't want them in my office,’ Trump told reporters at the White House https://t.co/wt1HvN5imv pic.twitter.com/VR6eBUFHwp
— Reuters (@Reuters) September 18, 2026
किस तरह काम करेगा बैन?
हालांकि, रिपोर्टों के मुताबिक ट्रंप के ऐलान के बाद भी शुक्रवार को CNN, MS NOW और Politico के पत्रकार व्हाइट हाउस परिसर में काम करते नजर आए. बैन किस तरह लागू किया जाएगा, इस बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.
अन्य मीडिया संस्थानों पर भी होगी कार्रवाई
ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए इस फैसले का ऐलान किया. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में कुछ अन्य मीडिया संस्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है. ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति, उनके प्रशासन या अमेरिका से जुड़ी खबरें देते समय मीडिया संस्थानों को ‘फिक्शन और झूठ’ फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया संस्थान लगातार गलत खबरें चला रहे हैं. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में ऐसे अन्य मीडिया संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है, जिन्हें वह ‘फेक न्यूज’ मानते हैं.
ट्रंप ने बैन की वजह क्या बताई?
ट्रंप के मुताबिक, CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि वे लगातार उनके और उनके प्रशासन को लेकर ‘फेक न्यूज’ प्रकाशित कर रहे थे. MS NOW के बारे में ट्रंप ने कहा कि इस मीडिया संस्थान ने हाल ही में MSNBC से अपना नाम बदला है. उन्होंने दावा किया कि चैनल की दर्शक संख्या और विश्वसनीयता में कमी आई है. वहीं, Politico पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने सरकारी सब्सक्रिप्शन का मुद्दा उठाया और इसे लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









