Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में खराब सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, हर वार्ड में चलाया जा रहा अभियान

जबलपुर में खराब और जर्जर सड़कों के खिलाफ कांग्रेस मैदान में उतर गई है। लगभग 20 दिनों से कोंग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उनका कहना है कि जिन मार्गों का निर्माण बड़े बड़े भूमिपूजन के कार्यक्रमों और दावों के साथ किया गया है। वो कुछ महीने भी नहीं टिक रही।

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार जिले के अलग अलग वार्ड में जा रहे हैं। वो यहां जर्जर सड़कों की पोल खोलने में लगे हैं। ये बताया जा रहा है कि रातों रात बनी डामर की सड़के साल भर टिकने के लायक नहीं है।

खराब सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह से खराब सड़क का निर्माण कर नगर निगम जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद कर रही है। राजनीति के चक्कर में खराब गुणवत्ता की सड़क की बना रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि डामर की सड़कों का गारंटी पीरियड 3 साल का होता है। लेकिन 6 से 8 महीने में गड्ढे हो गए हैं।

जारी रहेगा अभियान

कांग्रेस के नेताओं की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर इसी तरह का घटिया निर्माण कर जनता के पैसों को बर्बाद किया जाएगा, तो ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर नगर निगम कार्रवाई नहीं करता। सड़कों की गुणवत्ता में सुधार नहीं लाता। तब तक कांग्रेस का जन जागरूकता और विरोध अभियान जारी रहेगा।

इन क्षेत्रों में चलाया अभियान

कांग्रेस कार्यकर्ता खराब सड़कों को लेकर शहर के सुभद्रा कुमारी चौहान और पंडित भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड की खराब सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखाई दिए। रानीताल, राइट डाउन, गोल बाजार और मालवीय चौक इन्हीं सड़कों से जुड़े हुए हैं। यह एक स्कूल के सामने डामर उखड़ गया है। इस वजह से स्टूडेंट्स और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

Continue reading on the app

सीहोर के फ्रीगंज में सीवेज खुदाई बनी आफत, 4 दिन से पानी बंद, टैंकर मंगवाने को मजबूर लोग

सीहोर के फ्रीगंज इलाके में सीवेज खुदाई के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन टूटने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पिछले चार दिनों से नल पूरी तरह सूखे पड़े हैं और जल सप्लाई ठप होने से हजारों लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। मजबूरन स्थानीय निवासियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए कुओं और दूर-दराज स्थित हैंडपंपों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

जेब ढीली कर टैंकर मंगवाने को मजबूर लोग

फ्रीगंज निवासी बताते हैं कि चार दिनों से उनके इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। घर की दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करके पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस सुनवाई नहीं हो रही है।

खड्डों में तब्दील हुईं सड़कें

मंडी क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले कई महीनों से सीवेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक सड़कों को खोद देता है। खुदाई के बाद न तो पाइपों को सही तरीके से जोड़ा जाता है और न ही सड़कों की मरम्मत कराई जाती है।

घर के सामने कीचड़ और गंदगी

सड़कें खोदकर छोड़ देने से बारिश के दिनों में पूरे इलाके में कीचड़ और मिट्टी फैल गई है, जिससे इलाके की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। स्थानीय रहवासी विमला बाई का कहना है कि घर के ठीक सामने कीचड़ जमा होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। जब कभी नलों में पानी आता या बहता है, तो स्थिति और भी ज्यादा डरावनी हो जाती है।

सीएमओ बोले- जल्द दुरुस्त होगी सप्लाई

मामले में नगर पालिका सीहोर के सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन के सुधार का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मरम्मत का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा और क्षेत्र में पानी की सप्लाई फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Aichi Nagoya Asian Day 1 Live: एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज, इवेंट से पहले एथलीट परेशान

Aichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो रही है. हालांकि, इवेंट के शुरू होने से पहले ही यह विवादों में आ चुका है. विवाद एथलीटों के लिए की गई खराब व्यवस्थाओं को लेकर है. एशियन गेम्स के पहले दिन की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ. Sat, 19 Sep 2026 10:38:46 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers