Responsive Scrollable Menu

Radha Ashtami 2026: आज है राधाष्टमी पर्व, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Radha Ashtami 2026: सनातन धर्म में राधाष्टमी पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाने वाला पर्व है. आज यानी 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी मनाई जा रही है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी व्रत पर्व मनाया जाता है. इस अष्टमी तिथि पर राधाजी का जन्मोत्सव पर्व मनाने की परंपरा हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा जी का जन्म बरसाना में हुआ था. वहीं, कुछ धर्म शास्त्र उनका जन्म राधाजी की ननिहाल रावल मथुरा में बताते हैं. राधाजी के जन्म स्थान बरसाना में राधाष्टमी का भव्य उत्सव मनाया जाता है. कहते हैं कि राधाष्टमी का व्रत किए बिना जन्माष्टमी व्रत का पूरा फल कभी प्राप्त नहीं होता है. इसलिए, राधाष्टमी के दिन व्रत रखकर राधारानी का प्रकट उत्सव मनाते हैं. इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है. 

आइए जानते हैं किस मुहूर्त में राधा रानी की पूजा करें. पूजा की विधि और राधाष्टमी व्रत का क्या महत्व है.

राधाष्टमी 2026 पूजा मुहूर्त

राधाजी का जन्मोत्सव पर्व दोपहर के समय मनाया जाता है. दरअसल, उनका जन्म मधयाह्न काल में हुआ था. आज पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इसके साथ चौघड़िया मुहूर्त में भी श्रीजी की पूजा कर सकते हैं. 19 सितंबर को शुभ चौघड़िया सुबह 07 बजकर 39 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. लाभ चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्त में राधाजी का जन्मोत्सव पर्व मनाने से व्रत करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा. 

ये भी पढ़ें- Santan Saptami 2026: आज या कल... कब रखा जाएगा संतान सप्तमी का व्रत? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त

राधाष्टमी पूजन विधि

राधाष्टमी के दिन आपको सूर्योदय से पहले स्नान कर व्रत संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा करें. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक चौकी बिछाकर उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. अब चौकी पर श्रीराधा जी और भगवान कृष्ण दोनों की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान कृष्ण और राधाजी का पंचामृत से अभिषेक करें. अभिषेक के बाद उन्हें नई पोशाक पहनाएं. भगवान कृष्ण और राधा रानी को चंदन और रोली का टीका लगाएं. सुगंधित फूलों की माला पहनाएं. इसके बाद फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. राधा जी को दही अरबी का भोग अवश्य लगाएं. भगवान कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं. श्रद्धा-भक्ति के साथ उनकी आरती करें. इसके बाद आसन पर बैठकर राधाजी के मंत्रों का जाप करें. राधा चालीसा, राधाजी के जन्म की कथा का पाठ कर सकते हैं. इसके बाद क्षमा मांगते हुए पूजा का समापन करें. 

जन्माष्टमी से राधाष्टमी व्रत का क्या संबंध है?

धर्म शास्त्रों में जितना महत्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बताया जाता है, उतना ही महत्व राधाष्टमी व्रत का भी बताया गया है. भगवान कृष्ण की शक्ति श्रीराधाजी को माना जाता है. राधाजी प्रेम और करुणा की मूर्ति हैं. इनकी कृपा स्वयं भगवान कृष्ण पाना चाहते हैं. यही कारण है राधाष्टमी का व्रत किए बिना जन्माष्टमी व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है. श्रीराधाजी की पूजा करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसा,र जो राधाष्टमी के दिन व्रत पूर्वक श्रीराधा का जन्मोत्सव मनाता हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

राधा-रानी के इन मंत्रों का जाप करें

बीज मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं राधिकाये नम:

महामंत्र- ऊं श्री राधिकाये नम:

राधा गायत्री मंत्र- ऊं वृषभानुजायै विद्महे कृष्णप्रियायै धीमहि तन्नो राधा प्रचोदयात्

नाम जप- आज आप राधे-राधे का जाप 108 बार कर सकते हैं.

युगल मंत्र-  ऊं राधा-कृष्णाय नम:

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: इंदौर में राहुल गांधी का छात्र संवाद, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Breaking News Today Live Updates: आज 18 सितंबर 2026 और दिन शुक्रवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और जलवायु गतिकी पर आधारित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 20वें रोजगार मेले में शामिल होकर देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में चुने गए 51 हजार से ज्यादा नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.

राजनीतिक गलियारों और शिक्षा जगत में भी आज की हलचल काफी खास रहने वाली है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर दौरे पर हैं, जहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों से सीधे रूबरू होंगे. उधर राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम आने वाले हैं, जिस पर सभी छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं.

आर्थिक मोर्चे पर भी आज कई अहम पड़ाव सामने आ रहे हैं. वित्त मंत्रालय नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर रहा है, जिसका केंद्र बिंदु भारत को विकसित बनाने के लिए वित्तीय प्राथमिकताओं को तय करना है. वहीं दूसरी ओर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू होने की उम्मीद है. अप्रैल में हस्ताक्षरित इस ऐतिहासिक समझौते से दोनों देशों के बीच वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की संभावना है.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: इंग्लैंड ने किया श्रीलंका का क्लीन स्वीप, नुकसान टीम इंडिया का हो गया, छिन गई नंबर-1 रैंक

इंग्लैंड ने दो महीने पहले भी टीम इंडिया से ICC टी20 रैंकिंग में पहला स्थान छीना था. हालांकि तब 2 हफ्ते बाद ही भारत ने फिर वापसी की थी लेकिन अब एक बार फिर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को धकेल दिया है. Sat, 19 Sep 2026 22:27:15 +0530

  Videos
See all

DUSU Election 2026 | गड़बड़ी के आरोपों पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:38:03+00:00

Middle East War: ट्रंप ने ग्रीनलैंड 'खरीद' लिया! #shorts #donaldtrump #breakingnews #greenland #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers