ताशकंद में दिखा भारत-उज्बेक संस्कृति का संगम, PM मोदी ने X पर शेयर किया योग का खास वीडियो
पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान की यात्रा के दौरान ताशकंद में आयोजित एक विशेष योग सत्र में हिस्सा लिया, जहां 52 उज्बेक योग साधकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस आयोजन में सभी उम्र के लोगों की भागीदारी देखकर पीएम मोदी बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस सत्र का वीडियो साझा करते हुए राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का आभार जताया कि उन्होंने अपने देश को योग की इस प्राचीन भारतीय परंपरा से मजबूती से जोड़ दिया है.
Health Tips : बढ़ाएंगे इम्यूनिटी, लेकिन स्किन के लिए घातक...जानिए हल्दी के पत्तों का सही इस्तेमाल
Turmeric leaves benefits and side effects : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्दी के पत्तों का उपयोग व्यंजनों और घरेलू उपचारों में किया जाता है. इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन और त्वचा के लिए लाभकारी हैं, लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं. लोकल 18 ने इस बारे में बागेश्वर के आयुष चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल से बात की. डॉ. पटेल बताते हैं कि कुछ लोग इसके ताजे पत्तों का उपयोग काढ़े या भोजन में सुगंध और स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं. कुछ जगहों पर पत्तियों का उपयोग भाप में पकाए जाने वाले व्यंजनों, मिठाइयों या स्थानीय पकवानों में भी किया जाता है. डॉ. ऐजल पटेल कहते हैं कि हल्दी के पत्तों को सीधे त्वचा पर लगाने से पहले सावधानी जरूरी है. कुछ लोगों को एलर्जी या जलन हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










