नीम करौली बाबा पर बनी मूवी हुई Flop, 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने टाली रिलीज डेट, आस्था पर रखा विश्वास, हुआ चमत्कार
Hanuman Ansh Behind The Scene: नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बज रहा है. अब अगर आप सोच रहे हैं कि नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ये इकलौती फिल्म है तो बता दें कि ऐसा नहीं है. विशाल चतुर्वेदी और अनुप्रिया नागर द्वारा बनाई गई फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से 69 दिन पहले नीम करौली बाबा की जीवन पर बनी एक और फिल्म आई थी जो महाफ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म को देखते हुए मेकर्स ने हनुमान अंश की रिलीज डेट टाल दी थी, लेकिन अब इसे भारत में 1 करोड़ लोग दे चुके हैं.
EXCLUSIVE: 28 मिनट के वीडियो में आपको 'हनुमान अंश' से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब
नई दिल्ली. फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. इस 2 करोड़ी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 260 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में सफलता हासिल की है. बता दें, फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और एक हफ्ते बाद ही सिनेमाघरों से हटा दी गई थी, लेकिन तीसरे हफ्ते इस फिल्म को फिर से रिलीज किया गया और उसके बाद से फिल्म ने जो तहलका मचाया, वो आज पूरा देश देख रहा है. नीम करोली बाबा पर बेस्ड इस फिल्म को एक चमत्कारी फिल्म की तरह देखा जा रहा है. फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने News18 India से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस 28 मिनट के वीडियो में आपको फिल्म से जुड़े हर सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











