Responsive Scrollable Menu

जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने; 22 साल 4 महीने का हुआ करियर

जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में पहला वनडे खेलने उतरे। इसके साथ ही वे सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। टेलर का वनडे करियर अब 22 साल 4 महीने का हो गया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 22 साल और 3 महीने को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। सबसे ज्यादा मैच और रन में सचिन ही आगे टेलर ने करियर में 207 मैच खेले। उन्होंने इस दौरान 11 शतकों और 39 अर्धशतकों के साथ 6704 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर145 रन रहा। सचिन ने 2012 में 50 ओवर के फॉर्मेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे मैच खेले और 18426 रन बनाए। वे अब भी वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था, 2025 में वापसी 40 साल के टेलर ने 2021 में संन्यास ले लिया था। 2022 में ICC के एंटी-करप्शन और एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने पर उन पर साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा था। प्रतिबंध पूरा करने के बाद वे 2025 में संन्यास से लौटे हैं। टेलर 2004 में जिम्बाब्वे के सबसे शानदार बल्लेबाजों में शामिल हुए थे। वे जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। सचिन ने इंटरनेशनल में 34357 रन बनाए सचिन के कई बड़े रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना मुश्किल नजर आता है। इंटरनेशनल में उनके 34357 रन के करीब विराट कोहली हैं। सिर्फ वनडे खेल रहे कोहली उनसे करीब 6 हजार रन पीछे हैं। वहीं सचिन ने 100 शतक लगाए हैं। कोहली उनसे 20 शतक दूर हैं। ऐसे ही सचिन के सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने और चौके लगाने का भी रिकॉर्ड टूटता नजर नहीं आता। कोहली ने वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था इससे पहले सचिन के 3 बड़े रिकॉर्ड टूटे थे। विराट कोहली ने वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ा था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रुट ने हाल ही में हुई पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 69वां अर्धशतक बनाया था। अब टेलर ने सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड तोड़ा है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

चरणी 800+ रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज:विमेंस रैंकिंग में दीप्ति दूसरे नंबर पर पहुंचीं; शेफाली को एक स्थान का फायदा

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद ICC ने 15 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। भारतीय गेंदबाज श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। उन्होंने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। विमेंस टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट के नाम है। उनके 806 रेटिंग पॉइंट्स थे। एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। दीप्ति चार पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। दो सप्ताह में 6 स्थान ऊपर आईं दीप्ति विमेंस टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में दीप्ति शर्मा छठे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते भी दीप्ति दो पायदान ऊपर आई थीं। उनके 729 रेटिंग पॉइंट्स हैं। दीप्ति ने एशिया कप फाइनल में तीन विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। श्री चरणी को फाइनल में शानदार प्रदर्शन का फायदा एशिया कप फाइनल में चरणी ने चार विकेट चटकाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थीं। उन्हें इस प्रदर्शन का फायदा मिला और वे 800 रेटिंग अंक पार करने में सफल हुई हैं। शेफाली वर्मा भी एक स्थान ऊपर बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गईं। वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। शेफाली के 741 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। शेफाली ने 39 गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए थे। उन्होंने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ शतकीय साझेदारी की थी। स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए थे। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद रिजवान पर पीसीबी का एक्शन, सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के बाद सुनाया ये फरमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने के लिए मना किया है. पीसीबी ने ये एक्शन सट्टेबाजी मामले में पूछ-ताछ के बाद लिया है. हाल ही रिजवान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में वापस पाकिस्तान बुला लिया था. जांच के बीच रिजवान ने मीडिया से बात करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पीसीबी ने नकार दिया. Mon, 21 Sep 2026 21:43:39 +0530

  Videos
See all

Badshah: बादशाह का स्टाइलिश अंदाज कैमरे में कैद #badshah #bollywood #shorts #shortvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:45:16+00:00

'रात 12 बजे कोई छू दे तो इस्तीफा दे दूंगा': Samrat Choudhary के वादे खुली पोल! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:32:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers