Responsive Scrollable Menu

भारत ने अफगानिस्तान से जीती टी-20 सीरीज:दूसरा मैच 7 विकेट से जीता, 160 रन का टारगेट 31 बॉल रहते हासिल किया

भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31 बॉल रहते 3 विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट लिए। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 37, राशिद खान ने 28 और मोहम्मद नबी ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

भारत में फॉर्मूला वन रेसिंग दोबारा कराने की तैयारी:सरकार ने बनाया टास्क फोर्स, आखिरी बार 2013 में हुई थी रेस

भारत में फॉर्मूला वन की वापसी और मोटरस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय ने टास्क फोर्स बनाया है। इसमें 10 मेंबर्स शामिल हैं। टास्क फोर्स देश के मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम का आकलन करेगी। 2028 में भारत में F1 ग्रां प्री कराने की संभावना भी तलाशी जाएगी। टैक्स से जुड़े मुद्दों का हल ढूंढना होगा- खेल मंत्री खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य देश के मौजूदा मोटरस्पोर्ट्स इकोसिस्टम का आकलन करना है। सबसे बड़ी चुनौती टैक्स से जुड़े उन मुद्दों का हल ढूंढना है, जिनके कारण पहले फॉर्मूला वन भारत से चला गया था। टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल साल में 24 F1 रेस होती है फॉर्मूला-1 के मौजूदा कैलेंडर के अनुसार हर साल 24 ग्रां प्री रेस होती है। इनमें से 9 रेस यूरोप में, 8 एशिया में, 5 नॉर्थ अमेरिका में और 1-1 रेस साउथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया-ओशियाना में होती है। ग्रेटर नोएडा में 3 साल हुआ आयोजन भारत में 2011 से 2013 तक तीन साल फॉर्मूला-1 रेस हुई। इसे इंडियन ग्रां प्री के नाम से जाना जाता था। ये रेस ग्रेटर नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में हुई थी। उस समय सरकार ने F1 रेसिंग को खेल मानने से इनकार कर दिया था और इसे एंटरटेनमेंट की कैटेगरी में रखा गया था। F1 रेसिंग पर 40% टैक्स लगा दिया गया। इस वजह से 2013 के बाद भारत में यह रेस नहीं हो सकी थी। टास्क फोर्स के काम टास्क फोर्स मोटरस्पोर्ट्स के विकास के लिए नीतिगत बदलावों की पहचान करेगी। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर और संचालन से जुड़ी जरूरतों का आकलन शामिल है। टीम बड़े आयोजनों की मेजबानी से मिलने वाले आर्थिक, पर्यटन और निवेश संबंधी फायदों का आकलन करेगी। इसके अलावा, 2028 में F1 ग्रां प्री कराने की व्यवहारिकता भी जांची जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की फॉर्मूला वन रेस की भारत में वापसी और देश में मोटरस्पोर्ट्स को फिर से विकसित करना खेल मंत्रालय के प्रयासों का हिस्सा है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फॉर्मूला-1 खिलाड़ी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं:ब्रिटेन के लिंडब्लाड ने अब ड्राइविंग थ्योरी टेस्ट पास किया; प्रैक्टिस में कार क्रैश हुई थी ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 के खिलाड़ी अरविड लिंडब्लाड ने ड्राइविंग थ्योरी टेस्ट पास कर लिया है। वह अब फुल ड्राइविंग लाइसेंस पाने से एक कदम दूर हैं। 19 साल के रेसिंग बुल्स ड्राइवर ने इंस्टाग्राम पर रिजल्ट शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने खोजा नया गुरु, 16 साल बाद हुआ फ्लेमिंग युग का अंत

Chennai Super Kings new head coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है। भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 47 साल के जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। फ्लेमिंग करीब 16 साल तक CSK से जुड़े रहे और उनकी कोचिंग में टीम ने पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की।

जहीर के लिए यह पहली बार होगा, जब वह किसी IPL टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रह चुके हैं। LSG और जहीर का साथ 2025 में खत्म हुआ था। इससे पहले वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस और बाद में ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट की भूमिका निभाई।

CSK के खिलाफ खेल चुके हैं जहीर
जहीर का CSK से पुराना मुकाबला कनेक्शन भी रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 100 मैच खेले और 102 विकेट लिए। वह 2010 और 2011 में IPL फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा भी रहे, लेकिन दोनों बार CSK के खिलाफ हार मिली।

मुंबई इंडियंस के साथ जहीर ने 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब भी जीते। उस समय टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने थे। अब जहीर खुद CSK के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

CSK के सामने बड़ी चुनौती
CSK पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम 2023 में खिताब जीतने के बाद से अब तक प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। 2025 में CSK अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया। आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन मैदान पर इसका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा।

फ्लेमिंग ने जुलाई 2026 में हेड कोच का पद छोड़ दिया था। उनकी आखिरी IPL सीजन में CSK ने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ आठवें स्थान पर सीजन खत्म किया।

जहीर के सामने नई टीम तैयार करने की चुनौती
CSK के साथ जुड़ने के बाद जहीर ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने चेपॉक में CSK के फैंस के माहौल को भी खास बताया।

अब जहीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती CSK की नई पीढ़ी तैयार करने और टीम को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाने की होगी। फ्रेंचाइजी की SA20 और अमेरिका की Major League Cricket टीमों में भी फ्लेमिंग कोच की भूमिका में थे। इन दोनों टीमों के नए कोच का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Mon, 21 Sep 2026 19:47:45 +0530

  Videos
See all

Ahmedabad: गरबा में 'रेंट अ पार्टनर' का झांसा, Social Media पर चल रहा Cyber ठगी का नया खेल | Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:42:47+00:00

Jamui Case: जमुई की घटना दुखद है - शिवम त्यागी | Bihar Police | Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:46:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers