Responsive Scrollable Menu

11 सितंबर के करेंट अफेयर्स:शी जिनपिंग BRICS में हिस्सा लेने भारत आएंगे, पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता

1. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे BRICS 2026 2. पीएम मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. पैरा आर्चर शीतल देवी ने गोल्ड जीता टेस्टिंग (TESTING) 4. ISRO ने CE 20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण 5. भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा आज का इतिहास --------------------- ये खबर भी पढ़ें..

Continue reading on the app

भुवनेश्वर बोले- 2019 वर्ल्ड कप की हार चुभती है:टारगेट चेज किया जा सकता था; कहा- भारतीय टीम में दोबारा खेला, तो खुशी होगी

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार उनके करियर का सबसे दुखद पल था। उन्होंने जतिन सप्रू के यूट्यूब शो में कहा- ‘240 रन का टारगेट हासिल किया जा सकता था, इसलिए वह हार ज्यादा चुभती है।’ भारत 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गया था। टीम 240 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 49.3 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 36 साल के भुवनेश्वर नवंबर 2022 से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि अब वह वापसी की उम्मीद में नहीं बैठे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर दोबारा देश के लिए खेलने का मौका मिला, तो यह उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी। सेमीफाइनल बारिश की वजह से 2 दिन तक खेला गया था भुवनेश्वर ने स्वीकार किया कि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तुलना में 2019 की हार पचाना कहीं ज्यादा मुश्किल था। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम ने रनचेज में 5 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। तब रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) की पारियों से भारत लक्ष्य के करीब पहुंचा था। बारिश की वजह से यह मैच 2 दिन खेला गया था। इससे भारतीय टीम पर मैदान की नमी का भी असर पड़ा। हालांकि, उन्होंने माना कि शायद जीत भारत की किस्मत में ही नहीं थी। भुवी ने कहा- किसी के कॉल का इंतजार नहीं कर रहा भुवनेश्वर ने IPL के पिछले 2 सीजन में शानदार प्रदर्श किया। उन्होंने लगातार दो IPL टाइटल जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2025 सीजन में 17 विकेट और 2026 में 28 विकेट लिए थे। इन परफॉर्मेंस के बावजूद भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें अब भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं है।उन्होंने कहा- ‘मैं किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं।’ भुवनेश्वर ने 2022 में पत्नी से कहा- मेरा आखिरी वर्ल्ड कप था भुवनेश्वर ने बताया कि उन्हें 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ही लग गया था कि भारतीय टीम में उनका समय खत्म हो सकता है। टीम इंडिया एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हार गई थी। भुवनेश्वर ने कहा- ‘अपने अनुभव से मुझे लगा कि जब आप ऐसा टूर्नामेंट हारते हैं, तो चयनकर्ता आगे देखना चाहते हैं। यह सही भी है।’ --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अश्विन बोले- संजू की जगह कोई क्यों नहीं समझता:टी-20 वर्ल्ड कप जिताया, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे; अब वैभव से मिल रही चुनौती संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनके लगातार टीम में आने-जाने की स्थिति पर चिंता जताई है। अश्विन के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद भी अगर किसी खिलाड़ी को अपनी जगह को लेकर भरोसा न हो, तो यह उसके लिए मानसिक रूप से मुश्किल हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच पर टाइफून दुजुआन का खतरा, ट्रेनिंग सेशन करना पड़ा रद्द

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा. हालांकि, खराब मौसम के कारण टीम इंडिया मैच से पहले अपनी ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाई. दोनों टीमों के बीच के बीच ये मुकाबला मारुति सुजुकी कप का नाम दिया गया है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी जापान के खिलाफ मैच के लिए उत्साहित हैं. Mon, 21 Sep 2026 17:53:42 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | JAMUI MOLESTATION VIRAL VIDEO | पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मामले पर तगड़ी सियासत | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:46:45+00:00

वैज्ञानिकों ने खोजी नई जंगली बिल्ली की प्रजाति [Scientists Uncover a New Feline Species in Bolivia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:47:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers