Responsive Scrollable Menu

सूरज पंचोली बोले- कभी दिशा सालियान से नहीं मिला:उनकी मौत में मेरा नाम घसीटना गलत; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा

एक्टर सूरज पंचोली ने एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम जोड़े जाने पर सफाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी कर सूरज ने कहा कि वे जीवन में कभी भी दिशा सालियान या शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से न तो सीधे मिले हैं और न ही अप्रत्यक्ष रूप से। सूरज ने अपना नाम इस केस में घसीटे जाने को गलत बताते हुए कहा कि 4-5 साल पहले सीबीआई और पुलिस उनका बयान दर्ज कर चुकी है। फिर भी अगर जांच एजेंसियां पूछताछ करना चाहें तो वे पूरे सहयोग के लिए तैयार हैं। इन्स्टाग्राम पोस्ट में सूरज ने जताई नाराजगी सूरज पंचोली ने अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ सालों से कई मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में लगातार उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि वे हर रिपोर्ट का जवाब नहीं देना चाहते थे, लेकिन बार-बार एक ही बात होने पर बोलना जरूरी हो गया था। सूरज ने कहा कि बिना किसी सबूत या तथ्यों के उनका नाम इस मामले में घसीटना बहुत परेशान करने वाला और गलत है। उन्होंने अपील की कि बिना पुख्ता सबूतों के किसी की मौत को जरिया बनाकर दूसरे इंसान की छवि खराब नहीं की जानी चाहिए। 'हेडलाइन और टीवी डिबेट सबूत नहीं' सूरज पंचोली ने लोगों और मीडिया से अपील की कि वे अफवाहों के आधार पर राय न बनाएं। उन्होंने लिखा, "न्यूज या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिख रहा है, उस पर तुरंत भरोसा मत करिए। टीवी पर हेडलाइन, डिबेट या किसी का बयान सबूत नहीं होता।" सूरज ने कहा कि टीवी पर चर्चा में आने वाले हर नाम के पीछे एक असली इंसान और उसका परिवार होता है। वे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच का समर्थन करते हैं और उन्हें देश के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। 2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। अक्टूबर 2020 में पुलिस ने मौत को सुसाइड बताया था। वहीं दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। इसमें भी आत्महत्या की बात कही गई थी। पिता की शिकायत पर CBI ने दर्ज की FIR इस मामले में हाल ही में तब नया मोड़ आया जब सीबीआई ने दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत और उनके दर्ज कराए बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा के मुताबिक, एफआईआर और शिकायत में आदित्य ठाकरे, रोहन राय, रिया चक्रवर्ती और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम शामिल है। इसी नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर सूरज पंचोली का नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आदित्य ठाकरे बोले-दिशा सालियान मौत से मेरा कोई लेना-देना नहीं:मैं आरोपों का जवाब क्यों दूं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने नई दिल्ली में गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, तो मैं इन आरोपों पर जवाब क्यों दूं।" पूरी खबर पढ़ें… ‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’, एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सामंथा प्रभु का हुआ बेबी शावर:श्रीविद्या परंपरा से वैदिक मंत्रों के साथ हुआ पूजन, पति के साथ निभाई 'सीमंतम' रस्म; देखें तस्वीरें

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। पहली बार मां बनने जा रही सामंथा के लिए पारंपरिक 'सीमंतम' (बेबी शावर) सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में सामंथा फूलों की माला पहने श्रीविद्या परंपरा के तहत पूजा-पाठ और अभिषेक कराती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति राज निदिमोरु भी उनके साथ रस्मों में हिस्सा लेते दिखे। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। देखें बेबी शावर सेरेमनी की तस्वीरें .... श्रीविद्या परंपरा से हुई 'सीमंतम' की रस्म सामंथा ने बताया कि इस सेरेमनी का आयोजन तमिल और तेलुगू परंपराओं के अनुसार किया गया। हल्के ऑरेंज कलर के सूट और गले में फूलों की माला पहने सामंथा एक खुली जगह पर बैठी दिखीं। पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के जाप के साथ उन पर पवित्र जल से अभिषेक किया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। सामंथा ने बताया कि हालांकि वे हर रस्म का पूरा मतलब नहीं समझतीं, लेकिन मंत्रों के जाप से पैदा हुई सकारात्मक ऊर्जा और पीढ़ियों से चली आ रही इन परंपराओं के प्रति उनका मन हमेशा से सम्मान से भरा रहा है। 'रस्म में मां को देवी का रूप माना गया' इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सामंथा ने लिखा कि सेरेमनी में श्रीविद्या उपासक पुजारी ने हर रस्म का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि 'कला आवरण' (श्री कल्पम) रस्म के जरिए देवी की 94 कलाओं का सम्मान किया जाता है। इसके तहत गर्भवती महिला के सात चक्रों को पवित्र जल और मंत्रों से ऊर्जावान बनाया जाता है। सामंथा ने कहा कि इस रस्म की सबसे खास बात यह थी कि इसमें होने वाली मां को खुद एक देवी और पवित्र रचनाकार के रूप में देखा जाता है, जो एक नए जीवन को जन्म देने जा रही है। श्री चक्र यंत्र के केंद्र में बैठकर किया जाप पूजा के अगले चरण के बारे में बताते हुए सामंथा ने लिखा कि अभिषेक के बाद होने वाली मां को 'श्री चक्र यंत्र' के केंद्र में बिठाया जाता है। यह यंत्र नौ आवरणों से बना होता है जो आध्यात्मिक यात्रा के अलग-अलग चरणों को दर्शाते हैं। देवी खड्गमाला के पाठ के दौरान नौ घेरों से जुड़ी दैवीय शक्तियों के नामों का जाप किया गया। सामंथा के मुताबिक, यह प्रक्रिया मन को भीतर की ओर मोड़ने और आने वाले बच्चे व मां दोनों की सुरक्षा का आशीर्वाद देती है। राज निदिमोरु से 2025 में कोयंबटूर में की थी शादी सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की थी। यह एक पारंपरिक समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें 2023 से आ रही थीं, जब उन्होंने सीरीज 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बन्नी' में साथ काम किया था। इससे पहले सामंथा की शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जिनसे 2021 में उनका तलाक हो गया था। वहीं राज निदिमोरु की पहली शादी श्यामाली डे से हुई थी। ये खबर भी पढ़ें सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त अपने प्रेग्नेंसी ब्रेक पर हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी सफर की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया फोटो डंप शेयर किया है, जिसमें वे अपना बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

DUSU Election | NSUI की शर्मनाक हार.. Delhi में प्रभाव छोड़ने में विफल रहा राहुल का कार्यक्रम ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T21:24:39+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग में क्या हो गया? | Trump | Netanyahu | Hormuz | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T21:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers