विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026: जेपी नड्डा ने सुरक्षित और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवा का दिया मंत्र, मध्य प्रदेश के पीपीपी मॉडल को सराहा
नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, एबीवीआईएमएस और डॉ. आरएमएल हॉस्पिटल, नई दिल्ली में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026 की झलकियां; इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा की भावना दिखी, जिसमें स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव को रोगी की सुरक्षा के लिए जरूरी माना गया। स्वच्छता ही सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए, आइए देखभाल के हर काम से सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा संस्थानों और हर मरीज की सम्मानजनक देखभाल के प्रति हमारे सामूहिक संकल्प को मजबूत करें।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मरीज की सुरक्षा ही स्वास्थ्य सेवा की नींव है। अस्पतालों में स्वच्छता, संक्रमण से बचाव और गुणवत्तापूर्ण इलाज को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और इसी सोच के साथ सभी स्वास्थ्य संस्थानों को काम करना होगा।
इससे पहले एक पोस्ट में मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति की जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा, जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की। मध्य प्रदेश ने मेडिकल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 6,120 हुई। राज्य ने मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए नए पीपीपी मॉडल को अपनाया। केंद्र और राज्य ने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण व किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मंत्रालय के अनुसार, मध्य प्रदेश ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या अब बढ़कर 6,120 हो गई है। इससे प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने के ज्यादा मौके मिलेंगे और राज्य में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी।
--आईएएनएस
एससीएच/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data
क्या आप भी कुछ हफ्तों में रिचार्ज कराने की झंझट से बचाना चाहते हैं, तो एयरटेल का सालाना प्लान आपके काफी काम आ सकता है। कंपनी की तरफ से 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान के साथ 150GB अतिरिक्त डेटा देना शुरु कर दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि डेटा रोजाना मिलने वाले डेटा के अतिरिक्त मिलेगा। दरअसल, यह ऑफर सिर्फ कुछ समय के लिए है।
हर दिन 2.5 जीबी डेटा के साथ बोनस डेटा
इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है और वैलिडिटी 365 दिन की है। आपको प्रतिदिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे।
इसके अतिरिक्त ग्राहको को 150GB बल्क डेटा अलग से दिया जाएगा। वैसे यह डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB के अलावा है। जरुरत पड़ने पर ग्राहक इस अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिलेंगे अन्य फायदे
इस प्लान में 12 महीने का एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम भी दिया गया है। वहीं, एयरटेल सेफ की सुविधा मिलती है, जिसमें स्पैम कॉल की जानकारी, धोखाधड़ी वाले लिंक से सुरक्षा और ओटीपी आधारित बैंकिंग फ्रॉड से बचाव करता है। वहीं, फ्री हैलोट्यून का फायदा उठा सकते हैं।
साल का पूरा खर्च कितना?
यह प्लान 3,999 रुपये का है, जो कि 365 दिनों में बांटें तो रोज का खर्च के मुताबिक करीब 10.96 रुपये है। मतलब कि 11 रुपये का है। प्रतिदिन ग्राहकों को रोज 2.5GB डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और अतिरिक्त 150GB डेटा मिल रहा है।
अन्य कंपनी का प्लान
Jio कंपनी अपने ग्राहकों को 3,599 रुपये वाला सालाना प्लान में 120GB बोनस डेटा मिल रहा है। वहीं, एयरटेल का नया ऑफर सीधे तौर पर ज्यादा अतिरिक्त डेटा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। लेकिन दोनों प्लान के बाकी फायदे अलग हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
prabhasakshi









