Responsive Scrollable Menu

iQOO 16 Launch: 14 सितंबर को होगी एंट्री, तीन कैमरों के साथ मिलेगा खास Holographic Finish; देखें फीचर्स

iQOO 16 India Launched Date: iQOO अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को चीन के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट और भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन को टीज कर दिया है। सामने आई तस्वीर में iQOO 16 का रियर पैनल और नया कैमरा मॉड्यूल साफ नजर आ रहा है।

iQOO 16 के डिजाइन में पिछले मॉडल्स की तुलना में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी ने अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स में इसके कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं iQOO 16 के कन्फर्म डिजाइन, संभावित स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत के बारे में।

iQOO 16 का डिजाइन हुआ कन्फर्म
चीन में लॉन्च से पहले iQOO ने Weibo पर iQOO 16 का टीजर जारी कर फोन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। स्मार्टफोन में नया कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर एक स्क्वायर फ्रेम के अंदर नजर आते हैं। इन कैमरों को कनेक्टेड ट्रायएंगुलर लेआउट में रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, फोन का कैमरा डिजाइन स्पेसक्राफ्ट के पोर्थोल और नेविगेशन मार्कर से प्रेरित है।

फोन के रियर पैनल पर ज्योमेट्रिक पैटर्न के साथ आकर्षक Holographic Finish देखने को मिलेगी। खासतौर पर Chasing Light वेरिएंट में Laser Holographic Imaging Finish मिलने की बात कही गई है। इसमें लाल रंग के होलोग्राफिक पैटर्न और ब्लू लाइट इफेक्ट दिखाई देंगे, जो फोन को अलग-अलग एंगल से देखने या टिल्ट करने पर मूव करते हुए नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-ः भारत में iPhone की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! 41% तक बढ़े दाम, जानें कौन-सा मॉडल हुआ सबसे महंगा  

iQOO 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के मुताबिक, iQOO 16 में 6.85 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

50MP के ट्रिपल रियर कैमरे
कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

8,500mAh की बड़ी बैटरी
iQOO 16 में कंपनी बड़ी 8,500mAh की Silicon-Carbon बैटरी दे सकती है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं, तो iQOO 16 बैटरी और चार्जिंग के मामले में प्रीमियम सेगमेंट के कई स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

iQOO 16 कब होगा लॉन्च?
iQOO 16 को 14 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाना है। इसके बाद स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में iQOO 16 की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारत में इतनी हो सकती है कीमत
भारत में iQOO 16 की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन की शुरुआती कीमत 80,000 रुपये से 89,999 रुपये के बीच हो सकती है। इस कीमत के साथ iQOO 16 सीधे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करेगा। हालांकि, भारत में कीमत और वेरिएंट की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Continue reading on the app

ननद-जेठानी करेंगी आपकी कॉपी! इस बार ब्लाउज की बाजू पर बनवाएं ये 8 फैंसी डिजाइन

आने वाले त्योहारों के लिए साड़ी तैयार करा रही हों या डेली वियर के लिए, ये फैंसी बाजू के डिजाइन सेव कर सकती हैं। हर डिजाइन एक से बढ़कर एक है और आजकल ट्रेंड में भी यही बने हुए हैं। अगला ब्लाउज सिलवाने से पहले इन्हें फटाफट सेव कर लें।

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग खेल में दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद क्या बोले हिमांशु?

एक शूटर 2026 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर विचार करता है, जो उसका पहला व्यक्तिगत वरिष्ठ पदक है. वह शीर्ष चीनी विरोधियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा, अपने और परिवार के लिए उपलब्धि के महत्व और मेजबानी के सकारात्मक अनुभव पर चर्चा करता है। वह भविष्य में स्वर्ण की इच्छा व्यक्त करता है, इस सफलता से मिले आत्मविश्वास को उजागर करता है. Tue, 22 Sep 2026 18:47:53 +0530

  Videos
See all

UP Crime: पंखिया गैंग के सरगना समेत 6 गिरफ्तार, पाप के बाद करते थे 'पुण्य'! | UP Police | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:15:06+00:00

Disha Salian Case News Live: Aditya Thackeray होंगे गिरफ्तार? | Sushant Singh Rajput Case | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T13:08:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers