Responsive Scrollable Menu

PM आवास पर सीधी बहस : बघेल बोले-हमने नहीं बनाए तो जनता ने सजा दी, शर्मा बोले- अब झूठ बोलना बंद कीजिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में मंगलवार को ऐतिहासिक घटना हुई। जब सूबे के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और वर्तमान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के बीच पीएम आवास को लेकर सीधी बहस हुई। बहस का सार यह रहा कि, श्री बघेल ने स्वीकारा-हमने आवास नहीं बनाए इसलिए जनता ने हमें हराकर सजा दी। वहीं श्री शर्मा बार-बार यह कहते रहे कि, बघेल जी समझ सब रहे हैं, लेकिन समझाने की कोशिश कुछ और कर रहे हैं। श्री शर्मा बहस के बीच बार-बार श्री बघेल से झूठ मत बोलिए कहते रहे। वहीं श्री बघेल ने भी कहा-सरकार झूठ परोस रही है। 

विजय शर्मा ने गिनाए आवास निर्माण के आंकड़े
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना को लेकर राज्य सरकार के कामकाज का आंकड़ा सामने रखा। उन्होंने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल में अब तक 11 लाख 75 हजार आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे देश में सबसे ज्यादा पीएम आवास छत्तीसगढ़ में बनाए गए। आवास निर्माण पर सरकार की ओर से करीब 16 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा अब 3 लाख 65 हजार नए मकानों के निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

विजय शर्मा ने पिछली सरकार पर साधा निशाना
विजय शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के कारण आवासों की स्वीकृति और निर्माण नहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन उनका दावा है कि देश के अन्य राज्यों में उस दौरान भी आवास स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का हवाला देकर पीएम आवास की स्वीकृति नहीं होने की बात कहना सही नहीं है। विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय गरीबों के आवास को लेकर गंभीर लापरवाही हुई थी।   
भूपेश के आकड़ों पर विजय का पलटवार 
पीएम आवास के पोर्टल को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर विजय शर्मा ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल बंद होने की बात गलत है और इस संबंध में जनता के बीच गलतफहमी नहीं फैलानी चाहिए। विजय शर्मा ने कहा कि पोर्टल खुला हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री न्याय आवास योजना के पोर्टल पर पैसा डाला जा रहा था, जबकि पीएम आवास से संबंधित प्रक्रिया अलग थी। उन्होंने भूपेश बघेल के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को स्वीकृति, स्वीकार्यता और निर्माण के बीच का अंतर पता है। उनके मुताबिक इन अलग-अलग प्रक्रियाओं को एक साथ जोड़कर आंकड़े पेश नहीं किए जाने चाहिए। 

विजय शर्मा बोले- गलत आंकड़े दे रहे हैं भूपेश बघेल
विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल पीएम आवास को लेकर गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि पोर्टल बंद होने के कारण आवास स्वीकृत नहीं हुए। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों के आवास को लेकर उस समय की सरकार को जवाब देना चाहिए। विजय शर्मा ने यहां तक कहा कि “कांग्रेस सरकार को गरीबों की आह लगी थी। 

भूपेश बघेल ने सरकार के आंकड़ों पर उठाए सवाल
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम आवास को लेकर साय सरकार के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 46 लाख मकान बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन आंकड़ों को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास का पोर्टल बंद कर दिया गया था। उनके मुताबिक, पोर्टल बंद होने के कारण उनकी सरकार के समय पीएम आवास की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।   

भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज
भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान साय सरकार की ओर से 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने की बात कही जा रही है, जबकि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भी 10 लाख मकानों की स्वीकृति दिए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने इन आंकड़ों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के सामने वास्तविक स्थिति रखी जानी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा- चीत भी मेरा, पट भी मेरा।

भूपेश बघेल बोले- झूठ परोसना बंद कीजिए
पीएम आवास के आंकड़ों को लेकर बहस के दौरान भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “झूठ परोसना बंद कर दीजिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय केंद्र की ओर से पोर्टल बंद किए जाने की वजह से पीएम आवास के निर्माण में दिक्कत आई थी। बघेल ने सरकार के मौजूदा दावों और उनके कार्यकाल के आंकड़ों को लेकर भी सवाल खड़े किए।

आंकड़ों पर आमने-सामने आए दोनों नेता
प्रेस क्लब में पीएम आवास को लेकर दोनों नेताओं के बीच आंकड़ों और पोर्टल बंद होने के मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली। विजय शर्मा जहां स्वीकृति, स्वीकार्यता और निर्माण के आंकड़ों के अंतर को आधार बनाकर पूर्व सरकार पर सवाल उठाते रहे, वहीं भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार के आवास संबंधी दावों पर सवाल खड़े किए। 

Continue reading on the app

बांधनी साड़ी से सूट को सिलवाने के लिए 6 डिजाइन, फेस्टिव सीजन के लिए बेहतरीन

हर महिला के पास एक ना एक बांधनी साड़ी जरूर होती है, जिसे वह बहुत कम पहनती हैं। अगर आपकी अलमारी में ऐसी कोई साड़ी सालों से रखी है तो आप इससे सुंदर सूट स्टिच करवा सकती हैं। यहां देखिए डिजाइन्स-

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer बोले, सानो की टर्निंग पिच पर बैटिंग थी मुश्किल, Asian Games के लिए मिला अभ्यास

मंगलवार को सानो में खेले गए रोमांचक पांच ओवर के T20I मैच में भारत ने मेज़बान टीम को दो रन से हराया। इसके बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के बेहतरीन रवैये की तारीफ़ की और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर खेले गए इस मैच के महत्व पर भी ज़ोर दिया। भारत और जापान के बीच बारिश की वजह से छोटा किया गया पांच ओवर का एक रोमांचक T20I मैच खेला गया। जापान ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को 32/4 पर रोक दिया था, लेकिन अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में आठ रन बचाकर भारत को दो रन से जीत दिलाई।

इसे भी पढ़ें: IOA President PT Usha का बयान, Asian Games में खिलाड़ियों की रहने की दिक्कतें दूर हुईं

जापान के गेंदबाज़ों ने सानो की धीमी पिच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का स्कोर 32/4 पर रोक दिया। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज़्यादा 16 रन बनाए, जबकि जापान के चार्ली हारा-हिंज़े ने 17 रन देकर 2 विकेट लिए और इब्राहिम ताकाहाशी ने एक विकेट हासिल किया। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए। 33 रन का पीछा करते हुए जापान का स्कोर 7/2 हो गया था, लेकिन फिर केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग और बेंजामिन इटो-डेविस ने पारी को संभाला। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने काडोवाकी-फ्लेमिंग को 12 रन पर आउट कर दिया, जिससे जापान को आखिरी छह गेंदों पर आठ रनों की ज़रूरत रह गई।

इसके बाद अक्षर पटेल ने संयम बनाए रखते हुए जापान को 30/3 पर रोक दिया और भारत के लिए दो रन की करीबी जीत पक्की की। वॉशिंगटन ने दो विकेट लिए और भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे। मैच के बाद पुरस्कार समारोह में अय्यर ने कहा कि गेंद काफी ज्यादा टर्न हो रही थी। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था। हमने अपने सलामी बल्लेबाजों को भी देखा कि वे स्पिन की गति को समझ नहीं पा रहे थे। अय्यर 16 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। लेकिन उन्हें भी बल्लेबाजी में लय हासिल करने में परेशानी हुई। कप्तान ने कहा कि मैंने तय किया कि एक और दो रन लेना आसान होगा और जो बल्लेबाज मेरे साथ आया था, उसके साथ तालमेल बनाकर खेलना होगा। फिर मैंने तय किया कि मैं गेंद के हिसाब से खेलूंगा। अगर गेंद टर्न हो रही है और पिच पर रुककर आ रही है, तो मैं एक और दो रन के लिए गेंद को हल्के हाथों से खेलूंगा।

इसे भी पढ़ें: India ने रोमांचक 5 ओवर T20I मैच में Japan को 2 रन से हराया, Axar Patel चमके

अय्यर ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि पांच ओवर के मैच का नतीजा किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। आज जापानी टीम ने जिस तरह का रवैया दिखाया, वह शानदार था। मुझे लगता है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे लिए भी इस विकेट पर खेलना एक अच्छा अभ्यास रहा। अब भारतीय टीम नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में नजर आएगी जिसमें वह 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल चरण से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग के लिए यह ‘जीत के बहुत करीब आकर चूकने’ जैसा मामला था। काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि हम दुनिया की सबसे अच्छी टीम को आखिरी गेंद तक कड़ी टक्कर दे पाए। हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। जो लोग पूरी रात इस मैदान पर काम कर रहे थे, उन्हीं की वजह से यह मैच हो पाया। 

Tue, 22 Sep 2026 16:39:00 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on DIsha Murder Case LIVE: फिर पलट गया केस? | SSR | CBI | Maharashtra | Satish Salian #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T11:16:06+00:00

ट्रंप ने क्यों बैन किए मीडिया आउटलेट्स? [What did Trump say about banning media outlets?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T11:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers