यूपी पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति की 5 प्रतिशत सीमा और परीक्षा का नियम सही, कोर्ट का आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर 5 फीसदी की सीमा और आवेदकों की संख्या अधिक होने पर वस्तुनिष्ठ परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने के नियम को संवैधानिक ठहराया।
Nitin Nabin Maharashtra Visit: कल मुंबई-पुणे पहुंचेंगे नितिन नबीन, सिद्धिविनायक-लालबाग के राजा के करेंगे दर्शन
मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 16 सितंबर को गणेशोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे के एक दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई प्रमुख गणेशोत्सव मंडलों और मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, नितिन नबीन देश और महाराष्ट्र की जनता के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
सुबह 10:20 बजे मुंबई पहुंचेंगे नितिन नबीन
कार्यक्रम के अनुसार, नितिन नबीन सुबह 10:20 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे ऐतिहासिक श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। यहां भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
11:30 बजे लालबाग के राजा के दर्शन
सिद्धिविनायक मंदिर के बाद नितिन नबीन सुबह 11:30 बजे प्रसिद्ध लालबाग के राजा मंडप पहुंचेंगे। यहां वे भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के आवास भी जाएंगे
दोपहर 12 बजे नितिन नबीन मलबार हिल स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास जाएंगे। इसके बाद वे मलबार हिल स्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सरकारी आवासों पर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
बांद्रा रिक्लेमेशन में भी गणपति दर्शन
कार्यक्रम के मुताबिक, नितिन नबीन दोपहर 2:15 बजे बांद्रा रिक्लेमेशन स्थित श्री गणेश के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुंबई में निर्धारित कार्यक्रम पूरे कर वे पुणे के लिए रवाना होंगे।
पुणे में इन गणपति मंडलों में जाएंगे
पुणे पहुंचने के बाद नितिन नबीन सीधे कसबा गणपति के दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम के कार्यक्रम में वे पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन करेंगे।
शाम का कार्यक्रम
5:00 बजे: श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन
5:30 बजे: सदाशिव पेठ स्थित साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल के गणपति की पूजा-अर्चना
इसके बाद कोथरूड स्थित श्री साई मित्र मंडल के गणपति के दर्शन
नितिन नबीन का पूरा मुंबई-पुणे कार्यक्रम एक नजर में
| समय | स्थान | कार्यक्रम |
| 10:20 AM | मुंबई एयरपोर्ट | आगमन |
| इसके बाद | सिद्धिविनायक मंदिर | गणपति दर्शन व पूजा |
| 11:30 AM | लालबाग के राजा | दर्शन |
| 12:00 PM | मलबार हिल | मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का दौरा |
| इसके बाद | मलबार हिल | एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार के आवास पर गणपति दर्शन |
| 2:15 PM | बांद्रा रिक्लेमेशन | गणपति दर्शन |
| पुणे पहुंचने पर | कसबा गणपति | दर्शन |
| 5:00 PM | दगडूशेठ हलवाई गणपति | दर्शन |
| 5:30 PM | साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल | पूजा-अर्चना |
| इसके बाद | कोथरूड | श्री साई मित्र मंडल के गणपति दर्शन |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









