Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 15 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: मंगलवार
  • नक्षत्र: स्वाती, दोपहर 3:21 बजे तक
  • योग: इंद्र योग, दोपहर 12:20 बजे तक

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत: दोपहर 12:09 से 12:58 बजे तक
  • ब्रह्म: सुबह 4:52 से 5:39 बजे तक
  • विजय: दोपहर 2:36 से 3:25 बजे तक

राहुकाल

  • दिल्ली: दोपहर 3:21 से शाम 4:54 बजे तक
  • मुंबई: दोपहर 3:37 से शाम 5:09 बजे तक
  • चंडीगढ़: दोपहर 3:23 से शाम 4:56 बजे तक
  • लखनऊ: दोपहर 3:06 से शाम 4:39 बजे तक
  • भोपाल: दोपहर 3:19 से शाम 4:52 बजे तक
  • कोलकाता: दोपहर 2:36 से शाम 4:08 बजे तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 3:39 से शाम 5:11 बजे तक
  • चेन्नई: दोपहर 3:07 से शाम 4:38 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:05 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:26 बजे

आज के व्रत
विनायक गणेश चतुर्थी व्रत

आज का पर्व
ऋषि पंचमी

आज का धार्मिक महत्व
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सप्तऋषियों मरीचि, वशिष्ठ, अंगिरा, अत्रि, पुलस्त्य, पुलह और क्रतु की पूजा करने की परंपरा है। दोपहर के समय सप्तऋषियों का पूजन कर उनसे क्षमा याचना करने का विधान बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऋषि पंचमी की पूजा आत्मशुद्धि और जाने-अनजाने हुए दोषों के प्रायश्चित के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। ओडिशा में इस दिन को गुरु पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है।

आज राहुकाल कब है?: भोपाल में राहुकाल दोपहर 3:19 बजे से शाम 4:52 बजे तक रहेगा। अलग-अलग शहरों में राहुकाल का समय अलग है।

Continue reading on the app

सिडनी स्वीनी का बोल्ड स्पोर्ट्स एड देखकर भड़कीं महिला खिलाड़ी, बोलीं- यह एथलीट्स का अपमान है

सिडनी स्वीनी ने एक स्पोर्ट्स एडवर्टाइजमेंट किया है, जिसमें वह कई बार बिना कपड़ों की भी दिखाई दी हैं। इस पर महिला एथलीट्स का गुस्सा भड़क गया है। उनका कहना है यह हमारा अपमान है। 

Continue reading on the app

  Sports

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने खोजा नया गुरु, 16 साल बाद हुआ फ्लेमिंग युग का अंत

Chennai Super Kings new head coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है। भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 47 साल के जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है। फ्लेमिंग करीब 16 साल तक CSK से जुड़े रहे और उनकी कोचिंग में टीम ने पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की।

जहीर के लिए यह पहली बार होगा, जब वह किसी IPL टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रह चुके हैं। LSG और जहीर का साथ 2025 में खत्म हुआ था। इससे पहले वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस और बाद में ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट की भूमिका निभाई।

CSK के खिलाफ खेल चुके हैं जहीर
जहीर का CSK से पुराना मुकाबला कनेक्शन भी रहा है। उन्होंने अपने IPL करियर में 100 मैच खेले और 102 विकेट लिए। वह 2010 और 2011 में IPL फाइनल खेलने वाली टीम का हिस्सा भी रहे, लेकिन दोनों बार CSK के खिलाफ हार मिली।

मुंबई इंडियंस के साथ जहीर ने 2019 और 2020 में लगातार दो खिताब भी जीते। उस समय टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने थे। अब जहीर खुद CSK के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

CSK के सामने बड़ी चुनौती
CSK पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम 2023 में खिताब जीतने के बाद से अब तक प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है। 2025 में CSK अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर जोर दिया। आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन मैदान पर इसका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा।

फ्लेमिंग ने जुलाई 2026 में हेड कोच का पद छोड़ दिया था। उनकी आखिरी IPL सीजन में CSK ने 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ आठवें स्थान पर सीजन खत्म किया।

जहीर के सामने नई टीम तैयार करने की चुनौती
CSK के साथ जुड़ने के बाद जहीर ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने चेपॉक में CSK के फैंस के माहौल को भी खास बताया।

अब जहीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती CSK की नई पीढ़ी तैयार करने और टीम को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाने की होगी। फ्रेंचाइजी की SA20 और अमेरिका की Major League Cricket टीमों में भी फ्लेमिंग कोच की भूमिका में थे। इन दोनों टीमों के नए कोच का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

Mon, 21 Sep 2026 19:47:45 +0530

  Videos
See all

Mahabahas LIVE: ओवैसी का ऑफर, अखिलेश का इनकार क्लियर! | Asaduddin Owaisi | AIMIM | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:16:21+00:00

IIT Bombay News: चीटिंग का आरोप या जातिगत प्रताड़ना? साहिल वाकोड़े मामले पर छात्रों का प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:11:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers